होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 15 जून से देखने को नहीं मिलेंगे Star के ये तीन चैनल
15 जून से देखने को नहीं मिलेंगे Star के ये तीन चैनल
टेलिविजन ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘स्टार इंडिया’ (Star India) 15 जून से अंग्रेजी भाषा के अपने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टेलिविजन ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘स्टार इंडिया’ (Star India) 15 जून से अंग्रेजी भाषा के अपने तीन चैनलों ‘एफएक्स’ (FX), ‘एफएक्स एचडी’ (FX HD) और ‘स्टार मूवीज एक्शन’ (Star Movies Action) को बंद करने जा रही है।
इस बारे में नेटवर्क की ओर से 15 मई को आम सूचना (public notice) जारी कर बताया गया है कि निर्धारित तारीख के बाद तीनों चैनल किसी भी प्लेटफार्म पर दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
अंग्रेजी ऐंटरटेनमेंट चैनल ‘एफएक्स’ सितंबर 2012 में लॉन्च किया गया था जबकि इसका एचडी वर्जन (एफएक्स एचडी) 23 सितंबर 2015 को लॉन्च हुआ था। वहीं एक्शन मूवी चैनल ‘स्टार मूवीज एक्शन’ नवंबर 2014 में लॉन्च किया गया था।
स्टार का ‘एफएक्स’ चैनल सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के अंग्रेजी ऐंटरटेनमेंट चैनल ‘एएक्सएन’ (AXN) को चुनौती दे रहा था जबकि ‘स्टार मूवीज एक्शन’ को एक्शन मूवीज के लिए जाना जाता था।
‘स्टार मूवीज एक्शन’ को ‘फॉक्स एक्शन मूवीज’ बंद होने के बाद लॉन्च किया गया था। अप्रैल 2015 में कंपनी ने ‘स्टार मूवीज सलेक्ट एचडी’ (Star Movies Select HD) लॉन्च करने के लिए ‘फॉक्स क्राइम’ (Fox Crime) को बंद कर दिया था।
ध्यान देने योग्य बात है कि 18वें हफ्ते में बार्क रेटिंग डाटा के अनुसार, एफएक्स चैनल अंग्रेजी ऐंटरटेनमेंट जॉनर में ‘स्टार वर्ल्ड’ से आगे दो नंबर पर था। इसके अलावा, चैनल की प्रोग्रामिंग स्ट्रेटजी में एक्शन मूवीज की बड़ी भूमिका के बावजूद ‘स्टार मूवीज एक्शन’अंग्रेजी मूवी जॉनर में पीछे चल रहा है।
इंग्लिश ऐंटरटेनमेंट और मूवी जॉनर में ‘स्टार इंडिया’ के पास फिलहाल नौ चैनल हैं। इन नौ चैनलों में से पांच तो हाई डेफिनेशन (एचडी) हैं। अब ‘एफएक्स’ और ‘स्टार मूवीज एक्शन’ बंद होने से अंग्रेजी ऐंटरटेनमेंट जॉनर में नेटवर्क के पास दो एसडी चैनल ‘स्टार वर्ल्ड’ और ‘स्टार मूवीज’ रह जाएंगे।‘स्टार वर्ल्ड’ और ‘स्टार मूवीज’ के एचडी वर्जन के अलावा नेटवर्क के पास इंग्लिश ऐंटरटेनमेंट जॉनर में दो और एचडी चैनल ‘स्टार वर्ल्ड प्रीमियर एचडी’ (Star World Premiere HD and) और ‘स्टार मूवीज सेलक्ट एचडी’ (Star Movies Select HD) हैं।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमेंmail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स