होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रसार भारती के रवैये से नाराज 'AIR'-'DD' के कर्मचारी, अब उठाएंगे ये कदम...

प्रसार भारती के रवैये से नाराज 'AIR'-'DD' के कर्मचारी, अब उठाएंगे ये कदम...

ऑल इंडिया रेडियो (AIR) और दूरदर्शन (Doordarshan) में खाली पड़े पदों को भरने में...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो।।

ऑल इंडिया रेडियो (AIR) और दूरदर्शन (Doordarshan) में खाली पड़े पदों को भरने में प्रसार भारती के अधिकारियों की उदासीनता के कारण प्रोग्रामिंग विभाग के कर्मचारियों के बीच असंतोष पैदा हो रहा है।

'AIR' और 'DD' के प्रोग्राम स्‍टाफ के संगठन 'द प्रोग्राम स्‍टाफ एसोसिएशन' ने प्रसार भारती पर आरोप लगाया है कि प्रमुख पदों पर दूसरे कैडर के अधिकारियों की नियुक्ति कर भर्ती नियमों की अवहेलना की जा रही है। इसके अलावा तमाम तरह की पॉलिसियों के द्वारा इन दोनों संगठनों को खतरे में डाला जा रहा है। इन मुद्दों का जल्‍द से जल्‍द हल न निकलने पर बड़े स्‍तर पर आंदोलन चलाने की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि ऑल इंडिया रेडियो पर कार्यक्रमों की प्‍लानिंग, प्रॉडक्‍शन और ब्रॉडकास्टिंग की जिम्‍मेदारी प्रोग्राम ऑफिसर्स ही संभालते हैं।  

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा दिल्‍ली हाई कोर्ट में दाखिल किए गए हलफनामे में बताया गया था कि एआईआर और डीडी  में 'भारतीय ब्रॉडकास्टिंग प्रोग्राम सर्विस' (IBPS) के तहत 1038 पद स्‍वीकृत हैं। एक वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार इनमें से करीब 220 कर्मचारियों को कई साल से प्रमोशन नहीं मिला है। इसके अलावा रिक्‍त पड़े पदों पर वर्षों से नियुक्ति नहीं हुई है।



टैग्स प्रसार भारती ऑल इंडिया रेडियो दूरदर्शन कर्मचारी
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

11 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

5 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago