होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर और हिंदुस्तान में फेरबदल
राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर और हिंदुस्तान में फेरबदल
दैनिक भास्कर, लुधियाना में तौर न्यूज एडिटर काम कर रहे नवीन गुप्ता ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। अब वो लुधियाना से जल्द लॉन्च होने जा रहे अखबार 'पंजाब की शक्ति' के साथ जुड़ने जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो उन्हें संपादक की जिम्मेदारी दी जा रही है। नवीन पिछले पांच वर्षों से दैनिक भास्कर के साथ काम कर रहे थे। दैनिक भास्कर के अलावा भी इन्होंने कई
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
दैनिक भास्कर, लुधियाना में तौर न्यूज एडिटर काम कर रहे नवीन गुप्ता ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। अब वो लुधियाना से जल्द लॉन्च होने जा रहे अखबार ''पंजाब की शक्ति'' के साथ जुड़ने जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो उन्हें संपादक की जिम्मेदारी दी जा रही है। नवीन पिछले पांच वर्षों से दैनिक भास्कर के साथ काम कर रहे थे। दैनिक भास्कर के अलावा भी इन्होंने कई अखबारों के साथ काम किया है। इनके साथ ही दैनिक भास्कर, लुधियाना के डिप्टी न्यूज एडिटर देशपाल सिंह संधू, चीफ फोटो जर्नलिस्ट जेएस ग्रेवाल, प्रिंस नारंग भी पंजाब की शक्ति के साथ जुड़ने जा रहे हैं। एक अन्य खबर के मुताबिक राजस्थान पत्रिका के साथ कई वर्षों से काम कर रहे संजय शर्मा ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। करीब बीस वर्ष से पत्रिका में कार्यरत संजय ने कोटा,भोपाल,जबलपुर और उदयपुर में अपनी सेवाएं दी हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि संजय शर्मा जल्द ही दैनिक भास्कर के भोपाल संस्करण से जुड़ने जा रहे हैं। हिंदुस्तान, मुंगेर से मोहन कुमार मंगलम ने इस्तीफा दे दिया है. वे ब्यूरोचीफ के पद पर कार्यरत थे. वे लगभग बारह सालों से हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे रहे थे. मोहन ने अपनी नई पारी की शुरुआत प्रभात खबर, मुजफ्फरपुर से की है। प्रभात खबर में उन्हें कॉपी एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहन हिंदुस्तान से पहले दैनिक जागरण के साथ जुड़े हुए थे। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स