होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नितिन राठी बने श्रीएस7 न्यूज के रीजनल चैनल हेड, कई संस्थानों में बदलाव
नितिन राठी बने श्रीएस7 न्यूज के रीजनल चैनल हेड, कई संस्थानों में बदलाव
समाचार4मीडिया कॉम ब्यूरो कई मीडिया संस्थानों की मार्केटिंग टीम से जुडे रहे नितिन राठी ने अब श्री एस7 न्यूज चैनल ज्वाइन कर लिया है। उन्हें यहां पर रीजनल चैनल हेड का पद सौंपा गया है जहां पर वो चैनल के लिए मार्केटिंग और ब्रांडिंग का काम देखेंगे। इस बारे में प्रबंधन ने एक प्रेस रीलिज जारी करके कहा है कि हमें पूरा विश्वास है नितिन राठी हमारे संस्थान
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीडिया कॉम ब्यूरो कई मीडिया संस्थानों की मार्केटिंग टीम से जुडे रहे नितिन राठी ने अब श्री एस7 न्यूज चैनल ज्वाइन कर लिया है। उन्हें यहां पर रीजनल चैनल हेड का पद सौंपा गया है जहां पर वो चैनल के लिए मार्केटिंग और ब्रांडिंग का काम देखेंगे। इस बारे में प्रबंधन ने एक प्रेस रीलिज जारी करके कहा है कि हमें पूरा विश्वास है नितिन राठी हमारे संस्थान को एक नई उंचाई तक ले जायेंगे। नितिन इससे पहले रेडियो मिर्ची, दैनिक जागरण, आई नेक्स्ट, न्यूज एक्सप्रेस, ईटीवी और इंडिया न्यूज में काम कर चुके हैं। वहीं हिन्दुस्तान धनबाद यूनिट के नये आरई के रूप में मनोरंजन सिंह ने कार्य भार संभाला है यहां कार्यरत ओम प्रकाश अश्क का तबादला रांची कर दिया गया है। ए2जेड से जुड़े रहे ज्ञानेन्द्र भरतरिया ने अपनी नई पारी 4रीयल न्यूज के साथ शुरू की है। ए2जेड से पहले वो साधना न्यूज का भी हिस्सा थे। फॉर रियल न्यूज में उन्हे न्यूज हेड बनाया गया है। वहीं ए2जेड में क्राइम हेड के रूप में काम कर रहे रविशंकर कुमार को बिहार का ब्यूरो चीफ बनाया गया है। उनके साथ कैमरामैन के रूप में संदीप तिवारी ने भी 4रीयल न्यूज ज्वाइन किया है। इसके अलावा सीएनईबी में कार्यरत आशीष सिन्हा ने भी सीएनईबी से इस्तीफा देकर 4रियल न्यूज ज्वाइन कर लिया है। वे सीएनईबी में सुप्रीम कोर्ट कवर कर रहे थे। इसके अलावा जीएनएन में कार्यरत गायत्री शर्मा ने समाचार प्लस ज्वाइन किया है। गायत्री पहले टीवी 100 में काम कर चुकी है। पिछले दिनों जीएनएन न्यूज से प्रेम कुमार सागर ने ज्वाइन कर लिया हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स