होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस अहम पद पर ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ से जुड़ीं शोभा माथुर
इस अहम पद पर ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ से जुड़ीं शोभा माथुर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बिजनेस अखबार ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ से शोभा माथुर के जुड़ने की खबर है। उन्होंने डिप्टी एडिटर के तौर पर यहां जॉइन किया है। शोभा माथुर इससे पहले ऑटो इंडस्ट्री पर आधारित मैगजीन ‘ऑटो कार प्रफेशनल’ (Auto Car Prof
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बिजनेस अखबार ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ से शोभा माथुर के जुड़ने की खबर है। उन्होंने डिप्टी एडिटर के तौर पर यहां जॉइन किया है।
शोभा माथुर इससे पहले ऑटो इंडस्ट्री पर आधारित मैगजीन ‘ऑटो कार प्रफेशनल’ (Auto Car Professional) में असिसटेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत थीं। वे इस मैगजीन के साथ अप्रैल, 2011 में जुड़ी थीं और लगभग 6 सालों तक यहां काम किया। शोभा इससे पहले नेटवर्क18 (Network18) की बिजनेस मैगजीन ऑटो मॉनिटर (Auto Monitor) में फीचर एडिटर के तौर पर कार्यरत थीं। वे नेटवर्क18 ग्रुप से जून, 2009 में जुड़ीं और मार्च, 2011 तक रहीं।
अप्रैल, 2006 से मई, 2009 तक वे प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से जुड़ी हुईं थीं। यहां उन पर बिजनेस न्यूज कवर करने की जिम्मेदारी थी।
दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा रह चुकीं शोभा अगस्त, 2004 से फरवरी, 2006 तक इंडस्ट्रियल इकनॉमिस्ट (Industrial Economist) मैगजीन की ब्यूरो चीफ भी रह चुकीं हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स