होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब अपनी बेबसाइट पर फोकस करेंगे वरिष्ठ पत्रकार शिव अरूर
अब अपनी बेबसाइट पर फोकस करेंगे वरिष्ठ पत्रकार शिव अरूर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘इंडिया टुडे टेलिविजन’ में करीब एक दशक गुजारने के बाद वरिष्ठ पत्रकार शिव अरूर ने संस्थान की फुलटाइम संपादकीय जिम्मेदारियों से नाता तोड़ लिया है। हालांकि पिछले साल दिसंबर से ही इस तरह की चर्चाएं थीं लेकि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘इंडिया टुडे टेलिविजन’ में करीब एक दशक गुजारने के बाद वरिष्ठ पत्रकार शिव अरूर ने संस्थान की फुलटाइम संपादकीय जिम्मेदारियों से नाता तोड़ लिया है। हालांकि पिछले साल दिसंबर से ही इस तरह की चर्चाएं थीं लेकिन अब मार्च के आखिर में इन चर्चाओं पर विराम लग गया है।
अब शिव अरूर अपना पूरा ध्यान अपने वेब पोर्टल ‘Livefist’ पर लगाएंगे। शिव अरूर ने सेना और रणनीतिक मामलों को समर्पित इस पोर्टल की स्थापना वर्ष 2007 में की थी और वह इसके एडिटर-इन-चीफ हैं।
हालांकि अरूर इंडिया टुडे टेलिविजन से जुड़े रहेंगे लेकिन उनका फोकस अपने वेब पोर्टल पर ही रहेगा। ‘कार्डिफ यूनिवर्सिटी’ (Cardiff University) से इंटरनेशनल जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट अरूर ने इंडिया टुडे में अपना ज्यादातर समय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को कवर करने में बिताया है।
अरूर का पहला उपन्यास ‘Operation Jinnah: Indian soldiers on enemy soil’ जल्द ही मार्केट में आएगा, इसे ‘Juggernaut Books’ ने पब्लिश किया है। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘exchange4media’ ने अरूर से उनके फ्यूचर प्लान को जानने के लिए कई बार प्रयास किया लेकिन वहां से प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स