होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'यूपी फतह’ के लिए पॉलिटिकल पार्टी ने पूर्व पत्रकार को सौंपी ये जिम्‍मेदारी

'यूपी फतह’ के लिए पॉलिटिकल पार्टी ने पूर्व पत्रकार को सौंपी ये जिम्‍मेदारी

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। यूपी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए अब हर पॉलिटिकल पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने का काम शुरू कर दिया है। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी के तहत पार्टी ने अपनी मीडिया टीम की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। यूपी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए अब हर पॉलिटिकल पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने का काम शुरू कर दिया है। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी के तहत पार्टी ने अपनी मीडिया टीम की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या द्वारा यूपी मीडिया को दिए गए विस्‍तार के तहत हाल ही में पत्रकारिता छोड़ सियासी पारी का आगाज करने वाले तेज-तर्रार पत्रकारों में से एक शलभमणि त्रिपाठी को प्रदेश प्रवक्‍ता बनाया है। शलभ कई वर्षों से ‘आईबीएन7’ के यूपी-उत्तराखंड के हेड का दायित्व संभाल रहे थे। मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले त्रिपाठी की गिनती प्रिंट और टीवी में तेज तर्रार पत्रकारों में की जाती है। वे करीब दो दशकों से मीडिया की मुख्यधारा से जुड़े रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला, चैनल 7, न्यूज18 इंडिया जैसे बड़े बैनरों में उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख पदों पर काम किया है। गौरतलब है कि करीब हजार समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए शलभमणि त्रिपाठी ने बताया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के साहसिक फैसले से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी ने सह मीडिया प्रभारी रहे मनीष दीक्षित को मीडिया संपर्क प्रमुख बनाया है, वहीं डॉ़ चंद्रमोहन, पूर्व मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, अनिला सिंह, मनोज मिश्र और राकेश त्रिपाठी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। चंद्रमोहन व मनोज मिश्र पुरानी टीम में भी प्रदेश प्रवक्ता थे। तरुणकांत त्रिपाठी व नवीन श्रीवास्तव सह संपर्क प्रमुख बनाए गए हैं। वहीं समीर सिंह, हिमांशु दुबे, आलोक अवस्थी सह मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। पार्टी ने नरेंद्र सिंह राणा, दिलीप श्रीवास्तव, संजीव सिंह, वीके गोस्वामी सहित 15 सदस्यीय मीडिया पैनल भी घोषित किया गया है। इसके अलावा पार्टी द्वारा बनाई गई चुनाव समिति में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ पूर्व कांग्रेसी रीता बहुगुणा जोशी और पूर्व बसपाई स्वामी प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक को भी जगह दी गई है। इस समिति के पास चुनाव को लेकर रणनीति प्रबंधन, आकलन एवं तैयारियों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी होगी। यूपी प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य के साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, विनय कटियार और लक्ष्मीकांत बाजपेई को भी चुनाव समिति में शामिल किया गया है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

12 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

13 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

14 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

20 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

20 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

13 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

13 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

21 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

12 hours ago