होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज 24 को अलविदा कह अब शैलेश निगम ने शुरू की नई पारी...
न्यूज 24 को अलविदा कह अब शैलेश निगम ने शुरू की नई पारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। न्यूज24 चैनल से इस्तीफा देने के बाद अब शैलेश निगम ने अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स इंडिया/एएनआई’ (Returns India/ANI) से शैलेश निगम के जुड़ने की खबर है। उन्होंने यहां इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए कार्यभार संभाला है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
न्यूज24 चैनल से इस्तीफा देने के बाद अब शैलेश निगम ने अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स इंडिया/एएनआई’ (Returns India/ANI) से शैलेश निगम के जुड़ने की खबर है। उन्होंने यहां इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए कार्यभार संभाला है।
इससे पहले वे हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ में कार्यरत थे। यहां वे प्रड्यूसर के तौर पर असाइमेंट डेस्क से जुड़े हुए थे। इसके अलावा उन्होंने ‘सहारा समय’, ‘ इंडिया टीवी’, इंडिया न्यूज, ‘ई24’ के लिए भी काम किया है। वे कुछ समय मुंबई में भी रहे हैं, जहां उन्होंने ‘लहरें’ चैनल के लिए काम किया था। साल 2009 में वे 'इंडिया न्यूज' के मुंबई ब्यूरो में भी काम कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स