होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फोटो जर्नलिस्ट से फिल्मकार बने शैलेंद्र पांडे दिखाएंगे मीडिया की ब्रेकिंग न्यूज

फोटो जर्नलिस्ट से फिल्मकार बने शैलेंद्र पांडे दिखाएंगे मीडिया की ब्रेकिंग न्यूज

मीडिया की अंदरूनी कहानियों पर आधारित फिल्म ‘जेडी’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

मीडिया की अंदरूनी कहानियों पर आधारित फिल्म जेडी का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है, साथ ही इसकी रिलीज डेट भी आ गई है। फोटो जर्नलिस्ट से डायरेक्टर व प्रड्यूसर बने शैलेंद्र पांडे की यह डेब्यू फिल्म है और यह 22 सितंबर को देश के प्रमुख शहरों में रिलीज होगी। इसकी जानकारी फिल्म निर्माता शैलेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी।

हल पल दुनिया का हाल बताने वाले मीडिया की खबरें आम लोगों तक नहीं पहुंचती और यह फिल्म मीडिया की चारदीवारी के भीतर की ब्रेकिंग न्यूज है।

यह कहानी है जय द्विवेदी उर्फ जेडी की, जो एक ईमानदार पत्रकार है। जेडी ने जर्नलिज्म की शुरुआत तो लखनऊ से की, लेकिन उसके सपनों की मंजिल दिल्ली थी। उसकी कलम में सत्ता को हिलाने की ताकत थी। क्या वह मीडिया और सत्ता के आकाओं से टकराएगा या हाथ मिला लेगा...?

फिल्म के निर्माता और निर्देशक शैलेंद्र पांडे तहलका पत्रिका में फोटो एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिल्म में वास्तविक जीवन के कई चर्चित नाम भी नजर आएंगे। गोविंद नामदेव, अमन वर्मा, वेदिता प्रताप सिंह, अरविंद गौड़ मुख्य भूमिका में हैं। राजनेता अमर सिंह फिल्म में ईमानदार नेता की भूमिका में दिखेंगे, तो वहीं मुंबई बम धमाकों में टाडा कोर्ट के जज रहे पीडी कोडे न्यायाधीश की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में इंडिया टीवी की पूर्व एंकर तनु शर्मा भी अहम भूमिका में होंगी। फिल्म की पटकथा कुमार विजय और शैलेंद्र पांडे ने लिखी है।

संगीत जान निसार लोन, गणेश पांडे और मॉन्टी शर्मा ने दिया है। फिल्म का संपादन आर घाड़ी ने किया है। लोकप्रिय टीवी सीरियल हिटलर दीदी से चर्चा में आई जसवीर कौर ने फिल्म में आइटम डॉन्स किया है। फिल्म में छह गाने हैं। गीत कुमार विजय और साहिल फतेहपुरी ने लिखे हैं।  

यहां देखें फिल्म का टीजर-


समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

10 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

11 hours ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

2 days ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

2 days ago

‘न्यूज इंडिया’ विवाद के बीच चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

चैनल की ओर से जारी पत्र में शैलेंद्र शर्मा ने अपने इस्तीफे के पीछे संस्थान के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं और जिम्मेदारियों के निर्वहन को प्रमुख कारण बताया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

10 hours ago

CNBC-TV18 से अलग हुए परीक्षित लूथरा

नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के साथ वरिष्ठ पत्रकार परीक्षित लूथरा का करीब 20 साल का लंबा सफर खत्म हो गया।

10 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

11 hours ago

'डीडी न्यूज' में एंकर व सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने 26 फरवरी 2026 को एक अहम भर्ती नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 'डीडी न्यूज' के लिए है

9 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

11 hours ago