होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba 2018: इसलिए भी बड़ी है हमारी ये जीत, बोले राहुल कंवल

enba 2018: इसलिए भी बड़ी है हमारी ये जीत, बोले राहुल कंवल

'इंडिया टुडे' समूह को 19 एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ मिलने पर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

देश में टेलिविजन न्‍यूज इंडस्‍ट्री को नई दिशा देने और इसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए ‘एक्‍सचेंज4मीडिया न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) दिए गए। इनबा के 11वें एडिशन के तहत नोएडा के होटल रेडिसन ब्लू में 16 फरवरी को आयोजित एक समारोह में ये अवॉर्ड्स दिए गए। इसमें ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह को विभिन्न कैटेगरी में 19 अवॉर्ड्स मिले।

टाइटल कैटेगरी में दोनों अवॉर्ड्स इस मीडिया हाउस की झोली में गए। एक तरफ जहां हिंदी में ‘आजतक’ (AajTak) ने ‘बेस्ट न्यूज चैनल ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड अपने नाम किया, वहीं इंग्लिश कैटेगरी में ‘इंडिया टुडे टीवी’ (India Today TV) को ‘न्यूज चैनल ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड दिया गया। समारोह में अंजना ओम कश्यप को बेस्ट एंकर-हिंदी और राहुल कंवल को बेस्ट एंकर-अंग्रेजी का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा ‘इंडिया टुडे टीवी’ के शिव अरूर को कर्नाटक में कावेर और कोलार विवाद पर कवरेज के लिए बेस्ट रिपोर्टर (अंग्रेजी) का अवॉर्ड दिया गया। वहीं, हिंदी में ‘आजतक’ (Aaj Tak) के एडिटर-इन-चीफ सुप्रिय प्रसाद को ‘न्यूज टेलिविजन एडिटर-इन-चीफ ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इतने अवॉर्ड्स मिलने पर ‘इंडिया टुडे’ समूह के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल का कहना था, ‘यह पहला मौका था, जब मैंने इनबा की जूरी के सामने आकर प्रजेंटेशन दिया। जूरी में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े दिग्गज शामिल थे और ये ऐसे न्यूज कंज्यूमर्स थे, जो पूरी न्यूज मार्केट को बहुत अच्छे से समझते हैं। यही कारण है कि न सिर्फ मैंने खुद अवॉर्ड जीता बल्कि पूरे ग्रुप को 19 अवॉर्ड्स मिले हैं। हालांकि, विजेताओं को चुनने का काम काफी कठिन था, लेकिन जूरी ने अपने कठिन परिश्रम से आखिरकार विजेताओं को चुन लिया। मैं इसके लिए जूरी को धन्यवाद देता हूं।’

इसके अलावा राहुल कंवल ने ‘इंडिया टुडे’ समूह की पूरी टीम को इस सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ‘इंडस्ट्री में ग्रुप को नई ऊंचाई पर पहुंचाने और बड़ी पहचान दिलाने के लिए टीम की काफी मेहनत है, इसके लिए मैं टीम में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं। इस टीम की कड़ी मेहनत की बदौलत ही समूह ने 19 इनबा अवॉर्ड्स जीते हैं। मुझे लगता है कि इनबा के 11 साल में शायद ही किसी नेटवर्क ने इतने सारे अवॉर्ड्स एक साथ जीते हैं।’

राहुल कंवल का यह भी कहना था, ‘हम आने वाले समय में और कड़ी मेहनत करेंगे और उम्मीद है कि अगले साल जब इनबा का 12वां एडिशन होगा, तब हम 19 से कम अवॉर्ड्स नहीं जीतेंगे, कम से कम 20 तो जीतेंगे।’


टैग्स सुप्रिय प्रसाद राहुल कंवल इंडिया टुडे इनबा अवॉर्ड्स अंजना ओम कश्यप न्यूजनेक्स्ट कॉन्फ्रेंस
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

7 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

11 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

22 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

9 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 hours ago