होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्या अजीत अंजुम, विनोद कापड़ी, हेमंत शर्मा कर रहे हैं नए चैनल की तैयारी....

क्या अजीत अंजुम, विनोद कापड़ी, हेमंत शर्मा कर रहे हैं नए चैनल की तैयारी....

2019 चुनावी साल है, ऐसे में कई नए चैनल दर्शकों के सामने आने वाले है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

2019 चुनावी साल है, ऐसे में कई नए चैनल दर्शकों के सामने आने वाले है। पर आजकल मीडिया गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा है तीन वरिष्ठ पत्रकारों और उनके नए वेंचर की। हां, हम बात कर रहे हैं इंडिया टीवी के पूर्व मैनेजिंग एडिटर अजीत अंजुम, बंद हो चुके चैनल न्यूज एक्सप्रेस के मैनेजिंग एडिटर रह चुके विनोद कापड़ी और इंडिया टीवी में अहम पद संभाल चुके हेमंत शर्मा की।

वैसे माना भी जाता है कि अजीत अंजुम प्रॉडक्शन के मास्टर हैं और उनका टॉक शो भी ठीकठाक टीआरपी ले आता है, ऐसे में ये कयास हैं कि अजीत अंजुम टीवी मीडिया से ज्यादा समय तक दूरी नहीं बना सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अजीत अंजुम एक बड़े मीडिया समूह के साथ जुड़ गए हैं। ये समूह अब हिंदी न्यूज चैनल लॉन्च करने जा रहा है।

वहीं विनोद कापड़ी के बारे में भी खबर है कि वो भी उसी मीडिया समूह के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ाने का संकल्प कर चुके हैं, जिसके साथ कई सालों से सलाहाकार के तौर पर जुड़े हुए थे।

मीडिया जानकारों का कहना है कि अजीत अंजुम और विनोद कापड़ी मिलकर कई महीनों से इस प्लान पर काम कर रहे थे और अब संभवत: वो समय आ गया है जब दोनों ने अपने भविष्य को लेकर ये बड़ा फैसला कर लिया है।

अब बात करते है वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा की। उनके बारे में चर्चा है कि वे कुछ इंवेस्टर्स के साथ मिलकर एक नए हिंदी न्यूज चैनल की लॉन्चिंग कर सकते है। फिलहाल वो अपनी किताब ‘युद्ध में अयोध्या’ के प्रमोशन की भी प्लानिंग में जुटे हैं, पर माना जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वे भी एक बार फिर से सक्रिय पत्रकारिता करने लगेंगे।

समाचार4मीडिया ने इन तीनों वरिष्ठ पत्रकारों से संपर्क साधने की कोशिश की, पर हमें किसी ने जवाब नहीं दिया तो किसी ने काफी ना-नुकुर की, पर किसी ने इस तरह की संभावना का पूर्ण तौर पर खंडन भी नहीं किया है। 

 

 


टैग्स चैनल अजीत अंजुम हेमंत शर्मा विनोद कापड़ी
सम्बंधित खबरें

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

3 minutes ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

8 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

10 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

6 hours ago