होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस चैनल से जुड़े जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी...
अब इस चैनल से जुड़े जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी...
जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी को लेकर खबर है कि उन्होंने अब सहारा न्यूज नेटवर्क जॉइन कर लिया है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिवेदी को लेकर खबर है कि उन्होंने अब सहारा न्यूज नेटवर्क जॉइन कर लिया है। वे यहां एडिटर (कंटेंट) की भूमिका निभाएंगे। उन पर ग्रुप के सभी चैनलों के कंटेंट की जिम्मेदारी होगी।
विजय त्रिवेदी इसके पहले ‘न्यूज नेशन’ के यूपी से संचालित होने वाले रीजनल चैनल ‘न्यूज स्टेट’ की पूरी जिम्मेदारी संभालते थी। वे यहां चैनल के सीईओ के पद पर कार्यरत थे और इस साल मार्च में ही उन्होंने चैनल को अलविदा कहा है। वे ‘न्यूज नेशन’ चैनल में भी वरिष्ठ पद पर काम कर चुके हैं।
स्वाभाव से बेहद सरल विजय त्रिवेदी की गिनती अच्छे जानकार और बेहद मिलनसार पत्रकारों में की जाती है।
त्रिवेदी ‘राजस्थान पत्रिका’ में नेशनल एडिटर और ‘एनडीटीवी इंडिया’ में कंसल्टिंग एडिटर की भूमिका निभा चुके हैं। ‘राजस्थान पत्रिका’ में वे दो बार अपनी पारी खेल चुके हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी ‘राजस्थान पत्रिका’ से ही की थी।
‘एनडीटीवी’ में रहते हुए विजय त्रिवेदी संसद और राजनीतिक खबरें कवर करते थे। राजनीतिक विषय पर इनकी जबर्दस्ती पकड़ है। इन्होंने ‘चक्रव्यूह’, ‘आज का एजेंडा’, ‘हॉटलाइट’, ‘सवाल आपके’ और ‘रविवार आईना’ जैसे कई मशहूर शो होस्ट किए हैं। इसके अलावा विजय त्रिवेदी एनडीटीवी इंडिया पर साप्ताहिक शो ‘इंडिया दिस वीक’ भी होस्ट करते थे।
दिनमान, धर्मयुग, साप्ताहिक, हिन्दुस्तान और रविवार के लिए नियमित स्तंभ लिख चुके विजय त्रिवेदी जी न्यूज, दूरदर्शन और एआईआर पर भी कई शो की एंकरिंग कर चुके हैं।
‘राजस्थान पत्रिका’ में करियर शुरू करने के बाद उन्होंने ‘नवभारत टाइम्स’ के जयपुर एडिशन और ‘इंडिया टुडे’ के लिए भी काम किया। टीवी में उनकी शुरुआत विनोद दुआ की ‘परख’ की टीम से हुई। वे लोकसभा प्रेस एडवाइजरी कमेटी के जॉइंट सेकेट्री भी रह चुके हैं।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन यात्रा पर एक किताब भी लिखी है, जो बेहद ही लोकप्रिय है- ‘हार नहीं मानूंगा- एक अटल जीवन गाथा’। इस किताब की प्रकाशक कंपनी हॉर्पर कॉलिन्स इंडिया है।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स