होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय-विजय मनोहर तिवारी को मिलेगा ये सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय-विजय मनोहर तिवारी को मिलेगा ये सम्मान

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय और विजय मनोहर तिवारी को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित 'गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान' के लिए चुना गया है। 14 अप्रैल को रवीन्द्र भवन में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय और विजय मनोहर तिवारी को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित 'गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान' के लिए चुना गया है। 14 अप्रैल को रवीन्द्र भवन में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में दोनों को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि उमेश उपाध्याय को वर्ष 2014 के लिए और विजय मनोहर तिवारी को 2015 के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है।

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती प्रसंग पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार नरेंद्र कोहली और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय होंगे। इस मौके पर 'वंचित वर्ग के समग्र विकास के लिए व्यवहारिक उपाय एवं समरस समाज के लिए मीडिया और साहित्य का दायित्व' विषय पर व्याख्यान का भी आयोजन होगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक एवं खेलकूद आयोजन की प्रतिभाएं भी पुरस्कृत होंगी।

पिछले वर्षों में इस सम्मान से आलोक मेहता, राजेंद्र शर्मा, डॉ. नंदकिशोर त्रिखा, रामबहादुर राय, रमेश नैयर, मदनमोहन जोशी और श्यामलाल यादव को सम्मानित किया जा चुका है। सम्मान के अर्न्तगत 2 लाख रुपए नकद और प्रशस्ति पट्‍टिका प्रदान की जाती है।

वर्ष 2014 के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान से सम्मानित उमेश उपाध्याय पिछले तीन दशक से मीडिया की हर विधा में अपनी छाप छोड़ने वाले देश के ख्यातनाम पत्रकार, एंकर, संचार विशेषज्ञ और शिक्षाविद्‍ हैं। उपाध्याय पीटीआई, भाषा, दूरदर्शन सहित विभिन्न चैनलों और अन्य संस्थानों के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रेसिडेंट व मीडिया डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे विश्वविद्यालय की महापरिषद और भारतीय जनसंचार संस्थान की कार्य परिषद के सदस्य हैं।

वहीं वर्ष 2015 के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान से सम्मानित विजय मनोहर तिवारी 20 साल के पत्रकारीय जीवन में 20 राज्यों की आठ लंबी यात्राएं कर भारत के विविध रंगों को सबके सामने लाने के लिए पहचाने जाते हैं। एक लेखक के तौर पर भी उनकी पहचान है। 'प्रिय पाकिस्तान', 'हरसूद 30 जून' और 'भारत की खोज में मेरे पांच साल' उनकी चर्चित किताबे हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

5 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago