होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता ने इस तरह साझा कीं रमेश अग्रवाल से जुड़ीं यादें

वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता ने इस तरह साझा कीं रमेश अग्रवाल से जुड़ीं यादें

समाचार4मीडिया ब्यूरो  ।। दैनिक भास्‍कर ग्रुप के चेयरमैन रमेश अग्रवाल के निधन पर उन्‍हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। मीडिया जगत की कई हस्तियों ने रमेश अग्रवाल के निधन को इस उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। इसी क्रम में ‘द प्रिंट’ के संस्‍थापक औ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो  ।।

दैनिक भास्‍कर ग्रुप के चेयरमैन रमेश अग्रवाल के निधन पर उन्‍हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। मीडिया जगत की कई हस्तियों ने रमेश अग्रवाल के निधन को इस उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। इसी क्रम में ‘द प्रिंट’ के संस्‍थापक और ‘इंडियन एक्‍सप्रेस’ के पूर्व एडिटर-इन-चीफ शेखर गुप्‍ता ने भी रमेश अग्रवाल को अपने शब्‍दों में श्रद्धांजलि दी है और उनसे जुड़ी बातों को याद किया।

शेखर गुप्‍ता का कहना है, ‘रमेश चंद्र अग्रवाल के निधन के साथ ही देश ने न्‍यूजपेपर बिजनेस का एक बड़ा नाम हमेशा के लिए खो दिया है। रमेश जी काफी दूरदृष्‍टा और महत्‍वाकांक्षी थी। उनके अंदर कुछ कर गुजरने का जज्‍बा था और यही उनकी सफलता का राज भी बना। छोटी सी शुरुआत के बाद उनके नेतृत्‍व में देखते ही देखते दैनिक भास्‍कर ग्रुप देश का एक बड़ा नाम बन गया।

यह रमेश जी की काबिलियत ही थी कि वह अपने ब्रैड को नेशनल लेवल तक ले गए। उन्‍होंने इस ब्रैंड का गुजराती, मराठी और अंग्रेजी भाषा तक में विस्‍तार किया। उनकी स्‍ट्रेटजी कमाल की होती थी। उन्‍होंने अखबार का कवर प्राइज काफी कम रखा, सबस्क्रिप्‍शन ऑफर के साथ ही गिफ्ट भी दिए और मार्केट पर छा गए। वह हमेशा सफल ही रहे।

इसके अलावा उनके व्‍यक्तित्‍व में एक और खास बात थी कि इतने बड़े आदमी होते हुए भी उनमें विनम्रता थी। वह खुशी-खुशी हमेशा लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते थे और लोगों को पर्याप्‍त समय भी देते थे। ‘इंडियन एक्‍सप्रेस’ के संकट के दिनों में मैंने हमेशा उनसे सलाह ली और उन्‍होंने अपने बेटों की तरह मुझे गर्मजोशी से सलाह दी। कभी-कभी उन्‍होंने गलती करने पर हमारा ध्‍यान उस ओर दिलाया और सुधारने की सलाह दी।

उन्‍होंने पत्रकारों को सम्‍मान देने का कल्‍चर भी सेट किया। इसके अलावा उन्‍होंने अपने प्रतिष्‍ठान में वर्किंग कंडीशन भी बेहतर रखीं। मैंने कई बार उनके स्‍टाफ से बात करने के लिए न्‍यूजरूम का दौरा किया और इसी वजह से मुझे यह बात अच्‍छी तरह से पता है। मैं उनके अखबार में नियमित रूप से कॉलम लिखता हूं और उनके संपादकों के प्रोफेशनलिज्म का मैं कायल हूं।

रमेश जी का जाना भारतीय मीडिया के लिए काफी बड़ी क्षति है लेकिन वह अपने साम्राज्‍य की कमान अपने प्रतिभाशाली बेटों के हाथों में सौंप गए हैं। भगवान उनकी आत्‍मा को शांति प्रदान करे। भगवान उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को साहस प्रदान करे ताकि वे भविष्‍य में अपनी जिम्‍मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

4 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago