होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / खुद के सम्मान समारोह में रवीश कुमार ने मीडिया-पत्रकार-एंकर्स का खूब किया 'अपमान'
खुद के सम्मान समारोह में रवीश कुमार ने मीडिया-पत्रकार-एंकर्स का खूब किया 'अपमान'
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भाषाई पत्रकारिता के लिए स्थापित पहला कुलदीप नैय्यर सम्मान रविवार को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में चर्चित टीवी पत्रकार रवीश कुमार को दिया गया। उन्हें पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए की राशि, प्रशस्ति पत्र
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भाषाई पत्रकारिता के लिए स्थापित पहला कुलदीप नैय्यर सम्मान रविवार को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में चर्चित टीवी पत्रकार रवीश कुमार को दिया गया। उन्हें पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए की राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया।
इस मौके पर रवीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा, ‘एक ऐसे वक्त में जब राजनीति तमाम मर्यादायों को ध्वस्त कर रही है, अपमान के नए-नए मुहावरे गढ़ रही है। जब हमारी सहनशीलता कुचली जा रही है, तो खुद को सम्मानित होते देखना दीवार पर टंगी उस घड़ी की तरफ देखना है जो टिक-टिक करती हैं। अब टिक-टिक करने वाली घड़िया खत्म हो गईं हैं और इसलिए हमने आहट से वक्त को पहचानना बंद कर दिया है। अब हमें ये पता नहीं चलता है कि हमारे बगल में कब कौन सा खतरनाक वक्त आकर बैठ गया है। हम बेपरवाह हो गए हैं। हमारी भी संवेदनशीलता खत्म होती जा रही है। लोग सुई चुभोते जा रहे हैं और हम उस दर्द को बर्दाश्त करते जा रहे हैं।
रवीश कुमार ने अपने संबोधन में आगे कहा, हम सभी को एक ऐसे कमरे में बैठा दिया गया है, जहां समय-समय पर हमारी जेबें तलाशी जा रही हैं।’
उन्होंने कहा कि न्यूज एंकर हमारे समय का सबसे बड़ा थानेदार है और वह हर शाम को एक लॉकअप में बदल देता है, जहां वैकल्पिक आवाज उठाने वालों को हाजत में बंद कर धुलाई करता है, थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करता है। वह एंकर आज सबसे बड़ा का गुंडा है और आज इसी समाज में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो एंकर को सम्मानित करने का जोखिम उठा रहे हैं।’
रवीश कुमार की पूरी स्पीच आप नीचे विडियो लिंक पर क्लिक कर सुन सकते हैं:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स