होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेन्द्र माथुर की पुण्यतिथि पर राजेश बादल ने की ये घोषणा...

वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजेन्द्र माथुर की पुण्यतिथि पर राजेश बादल ने की ये घोषणा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘बाजारवाद के चलते पत्रकारिता की साख कम हुई है, लेकिन अभी भी काफी उम्मीद कायम है।’ एक कार्यक्रम के दौरान ये कहा राज्यसभा टीवी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर व वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल ने। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे जल्द ही वे राजेन्द्र माथुर

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

‘बाजारवाद के चलते पत्रकारिता की साख कम हुई है, लेकिन अभी भी काफी उम्मीद कायम है।’ एक कार्यक्रम के दौरान ये कहा राज्यसभा टीवी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर व वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल ने। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे जल्द ही वे राजेन्द्र माथुर फाउंडेशन की स्थापना करेंगे।

हिंदी पत्रकारिता के शिखर पुरुष स्व. राजेन्द्र माथुर के 25वें पुण्य स्मरण दिवस पर राजेश बादल इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब (म.प्र.) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय परिसंवाद ‘पत्रकारों की साख’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तमाम व्यावसायिक जटिलताओं के बाद भी पत्रकारों के स्वयं के हाथ में है कि वो अपनी साख बचाकर रखे। यश के मर जाने से अच्छा है स्वयं मर जाएं।

बादल ने बताया कि एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने निर्णय लिया है कि वे हर साल अक्टूबर महीने में नई दिल्ली में स्व. माथुर की स्मृति में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन करेंगे। उन्होंने बताया कि वे स्वयं स्व. माथुर की याद में फाउंडेशन की स्थापना और स्व. माथुर पर केंद्रित किताब का प्रकाशन करने जा रहे हैं। उन्होंने स्व. माथुर की याद में लगातार 25 वर्षों से विभिन्न कार्यक्रम करने के लिए इंदौर के पत्रकारों का आभार भी माना।

वरिष्ठ पत्रकार विजय मनोहर तिवारी ने स्व. राजेन्द्र माथुर, राहुल बारपुते और गोपीकृष्ण गुप्ता का स्मरण करते हुए इन्हें पत्रकारिता का शीर्ष पुरुष बताया। तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता की साख मूल्यों पर ही बनती है और हमें दूसरों जैसे बनने की बजाय स्वयं जैसे है वैसे ही बना रहना चाहिए। उन्होंने स्व. माथुर को हिंदी पत्रकारिता की नर्सरी बताते हुए कहा कि उन्होंने नवप्रशिक्षुओं की लंबी फौज तैयार की।

इस अवसर पर पत्रकारिता के साथ-साथ समाजसेवा करने वाले ग्यारह वरिष्ठ पत्रकारों किशोर कोडवानी, अशोक दुबे, विनीत तिवारी, शफी शेख, घनश्याम पटेल, अजयसिंह चौहान, कुंवर पुष्पेन्द्रसिंह चौहान, डॉ. दिव्या गुप्ता, डॉ. रजनी भंडारी, आलोक दुबे और मुकेश भार्गव का अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के शुरुआत में वरिष्ठ पत्रकार शशीन्द्र जलधारी ने स्व. राजेन्द्र माथुर पर केंद्रित काव्यांजलि प्रस्तुत की, तो वहीं कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजय लाहोटी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

6 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago