होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रजत शर्मा ने रचा इतिहास, खेलेंगे नई पारी...
रजत शर्मा ने रचा इतिहास, खेलेंगे नई पारी...
हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया टीवी’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा की अब...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया टीवी’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा की अब क्रिकेट की दुनिया में एंट्री हो गई है। रजत शर्मा को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी DDCA का नया अध्यक्ष चुना गया है। वहीं राकेश कुमार बंसल को संघ का उपाध्यक्ष चुना गया है।
वहीं इसके अलावा विनोद तिहारा सचिव, ओम प्रकाश शर्मा नए कोषाध्यक्ष और रंजन मन्चंदा संयुक्त सचिव बने हैं।
गौरतलब है कि यह चुनाव 30 जून को हुआ और इसका नतीजा आज यानी 2 जुलाई को आना था। पिछली बार यह चुनाव पांच साल पहले दिसंबर 2013 में हुआ था।
अपनी जीत के बाद पत्रकार रजत शर्मा ने ट्वीट भी किया और कहा कि वह उन सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उनके लिए वोट किया और और उनमें विश्वास दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों के साथ मिलकर डीडीसीए के काम में पारदर्शिता लाने की बात कही। बता दें कि शर्मा की उम्मीदवारी का डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष स्नेह बंसल, ट्रेजरार और इंटरनैशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने समर्थन किया था।
चुनाव के दौरान रजत शर्मा पर धांधली के आरोप लगाए गए थे। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील विकास ने तो निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप तक लगाया कि रजत शर्मा मतदान क्षेत्र के अंदर बैठे थे और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।
इस चुनाव की घोषणा डीडीसीए प्रशासक न्यायमूर्ति विक्रमजीत सेन ने की थी। उन्होंने इसके साथ ही निर्देश जारी किया था कि चुनाव प्रॉक्सी मतदान प्रणाली के बिना होंगे, जिसकी काफी आलोचना भी हुई।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स