होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस शो पर 'जय हिंद' कहते दिखाई देंगे पुण्य प्रसून बाजपेयी

अब इस शो पर 'जय हिंद' कहते दिखाई देंगे पुण्य प्रसून बाजपेयी

हिंदी न्यूज की दुनिया के चर्चित नाम पुण्य प्रसून बाजपेयी लोकसभा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

हिंदी न्यूज की दुनिया के चर्चित नाम पुण्य प्रसून बाजपेयी लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर सक्रिय तौर पर टीवी मीडिया में वापसी कर रहे हैं। इस बार वह बिस्किट प्रॉडक्ट बनाने वाली कंपनी प्रियागोल्ड के न्यूज चैनल ‘सूर्या समाचार’ से अपना दमखम दिखाने जा रहे हैं।

दर्शकों के बीच वापसी के लिए वे नौ फरवरी से अपना नया शो लेकर आ रहे हैं। पुण्य प्रसून बाजपेयी के नए शो का नाम ‘जय हिंद’ है और इसका प्रसारण ‘सूर्या समाचार’ पर नौ फरवरी से रात नौ बजे किया जाएगा। इसकी टैगलाइन ‘पूरी सच्चाई बेबाकी के साथ’ रखी गई है।

गौरतलब है कि पत्रकारिता के जरिये आम आदमी के मुद्दों को रखने वाले पुण्य प्रसून बाजपेयी कई दिनों से ‘सूर्या समाचार’ को रिलॉन्च करने में लगे हुए थे। इसके लिए नोएडा के फिल्मसिटी स्थित ‘सूर्या समाचार’ के ऑफिस में पुण्य प्रसून के नेतृत्व में नई टीम लगातार चैनल की रिलॉन्चिंग को लेकर जुटी हुई थी।

माना जा रहा है कि पुण्य प्रसून की यह वापसी काफी दमदार होगी। एक विज्ञापन के जरिये उन्होंने इस बात के संकेत भी दे दिए हैं। यहां देखें पुण्य प्रसून बाजपेयी के नए शो का विज्ञापन-


टैग्स पुण्य प्रसून बाजपेयी सूर्या समाचार
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

4 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

8 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

19 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

4 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 hour ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 hours ago