होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज एंकर पद्मजा जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभाला प्राइम टाइम शो

न्यूज एंकर पद्मजा जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभाला प्राइम टाइम शो

‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह को अलविदा कहकर अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह को अलविदा कहकर अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) का दामन थामने वालीं वरिष्ठ पत्रकार पद्मजा जोशी को यहां बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें यहां 10 बजे के प्राइम टाइम शो ‘द न्यूजऑवर’ (The Newshour) को होस्ट करने की कमान सौंपी गई है और वह चैनल का नया एजेंडा सेट करने के लिए एडिटोरियल टीम के साथ मिलकर काम करेंगी। इसके अलावा वह आने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए चैनल के लिए रिपोर्ताज तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

पद्मजा जोशी ‘टाइम्स नाउ’ के नोएडा ऑफिस से अपना कामकाज देखेंगी और चैनल के एडिटर-इन-चीफ राहुल शिवशंकर को रिपोर्ट करेंगी। इस बारे में ‘टाइम्स नाउ’ के एडिटर-इन-चीफ राहुल शिवशंकर का कहना है, ‘पद्मजा जोशी के आने से चैनल के प्राइम टाइम को तो पहचान मिलेगी ही, साथ ही आने वाले चुनावों की कवरेज में भी हमें उनके ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा।’ वहीं, पद्मजा जोशी का कहना है, ‘अपनी नई पारी को लेकर मैं बहुत खुश हूं। यह चैनल अपनी खबरों में क्रेडिबिलिटी और एक्यूरेसी के लिए जाना जाता है।’

पद्मजा जोशी की खास बात यह है कि वो बेवजह चीख-चिल्लाकर अपनी बात रखने में विश्वास नहीं रखतीं। पद्मजा पूरी शालीनता और संजीदगी के साथ सवाल पूछती हैं, लेकिन इससे उनके सवालों की धार प्रभावित नहीं होती। उन्हें बखूबी पता है कि कब कैसे शब्दों का कितना इस्तेमाल करना है। पद्मजा जोशी की गिनती तेज तर्रार पत्रकारों में होती है और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। अपने एक दशक से ज्यादा के पत्रकारीय करियर में वह रिपोर्टर, प्रड्यूसर और कमेंटेटर के साथ-साथ प्राइम टाइम न्यूज एंकर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

पद्मजा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी और डेढ़ साल तक रिपोर्टर की भूमिका निभाने के बाद उन्हें ‘स्टार न्यूज़’ में बतौर एंकर ख़बरों को प्रस्तुत करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने खुद को टीवी पत्रकारिता का हिस्सा बना लिया। 2007 में उन्होंने अंग्रेजी न्यूज़ चैनल ‘एक्स न्यूज़’ के साथ नई पारी की शुरुआत की, यहां उन्हें प्रड्यूसर की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि, पद्मजा का ये सफ़र ज्यादा लंबा नहीं रहा। केवल 8 महीने में ही उन्होंने ‘एक्स न्यूज़’ का साथ छोड़कर ‘हेडलाइंस टुडे’ ( अब इंडिया टुडे टीवी) जॉइन कर लिया। ‘हेडलाइन टुडे’ में पद्मजा ने एंकर और एसोसिएट एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर की भूमिका निभाई। करीब 6 साल यहां बिताने के बाद वो 2014 में ‘टाइम्स नाउ’ से बतौर न्यूज़ एडिटर जुड़ीं और फिर वापस ‘इंडिया टुडे’ समूह का हिस्सा बन गईं। अब एक बार फिर से उन्होंने ‘टाइम्स नाउ’ का दामन थाम लिया है।


टैग्स इंडिया टुडे टाइम्स नाउ पद्मजा जोशी न्यूजऑवर
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

6 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

10 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

21 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

7 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

13 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 hours ago