होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नहीं रही जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार नोरा चोपड़ा, तमाम पत्रकारों-राजनेताओं ने जताया शोक...
नहीं रही जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार नोरा चोपड़ा, तमाम पत्रकारों-राजनेताओं ने जताया शोक...
देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभाकार और राजनीतिक विश्लेषक नोरा चोपड़ा का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 64 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभाकार और राजनीतिक विश्लेषक नोरा चोपड़ा का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 64 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं।
पारिवार के सदस्यों ने मीडिया को बताया कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से वे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
वे अपने पीछे पति डॉ. अरविंद चोपड़ा और दो बेटे राहिल चोपड़ा व रोहन चोपड़ा को छोड़ गईं हैं।
‘संडे गार्जियन’, ‘पंजाब केसरी’ सहित कई अखबारों में वे नियमित कालम लिखती थीं। देश की राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ थी। तमाम नौजवान पत्रकारों की वे प्रेरणा स्रोत थीं।
उनके निधन पर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की है। पत्रकारों के बीच वे नोरा आपा के नाम से मशहूर थीं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नोरा चोपड़ा के पुत्र राहिल चोपड़ा को फेसबुक के जरिए एक शोक संदेश दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘आपकी मां श्रीमती नोरा चोपड़ा के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है, जिनसे लंबे अर्से से मेरा परिचय रहा है।’ उन्होंने लिखा कि पत्रकारिता जगत में श्रीमती चोपड़ा को एक अलग सम्मान प्राप्त था। उनका बहुत ही लंबा एवं बेहतरीन करियर रहा है, खासकर ‘संडे गार्जियन’ के साथ। उनके निधन से राष्ट्र में कई लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत रहीं एक वरिष्ठ पत्रकार खो दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह आपको और आपके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।’
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू ने उनके निधन पर शोक जताया है-
Saddened by the demise of Nora Chopra. Have known her for the last 20 years. May her soul RIP. My condolences to her family & friends.
— M Venkaiah Naidu (@MVenkaiahNaidu) April 20, 2017
Nora Chopra's demise will leave a void in the field of journalism. May her soul rest in peace. My condolences to her family. — Frank Noronha (@DG_PIB) April 21, 2017
My tribute to veteran journalist Smt Nora Chopra.So passionate&committed she would attend PC on wheelchair.Remarkable woman,May her soul RIP pic.twitter.com/x1VHrLuNhx
— Randeep S Surjewala (@rssurjewala) April 20, 2017
.@MIB_India @MVenkaiahNaidu condoles the passing away of senior journalist, #NoraChopra. https://t.co/aWCbFH1PCC
— All India Radio News (@airnewsalerts) April 20, 2017
@rssurjewala @rssurjewala प्रख्यात पत्रकार नोरा चोपड़ा जी के निधन पर कैथल (हरियाणा) कांग्रेस परिवार की ओर से शत शत नमन ।
— Rajender S Balwanti (@RajenderBalwant) April 20, 2017
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स