होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV से टूटा वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी का नाता, अब करेंगे इंडिपेंडेंट जर्नलिज्म...
NDTV से टूटा वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी का नाता, अब करेंगे इंडिपेंडेंट जर्नलिज्म...
वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी का 'एनडीटीवी' (NDTV) में 16 वर्षों का सफर अब थम गया है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी का 'एनडीटीवी' (NDTV) में करीब 16 वर्षों का सफर अब थम गया है। एनडीटीवी में राष्ट्रीय मामलों के वरिष्ठ संपादक हृदयेश जोशी ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। वे अब कुछ समय के लिए इंडिपेंडेंट जर्नलिज्म यानी स्वतंत्र पत्रकारिता करेंगे , जिसके तहत वे अब कुछ समय के लिए पर्यावरण, जमीन, माइनिंग, जंगल जैसे अहम विषयों पर स्वतंत्र लेखन करेंगे। एनडीटीवी में वे जनवरी 2003 से जुड़े हुए थे।
After working with @ndtv @ndtvindia
for almost 16 years, today I say goodbye to my colleagues. A wonderful organisation to work with. Will miss you all. ? Specially those who are behind the camera & made my reports possible. Tk you V much Dr @PrannoyRoyNDTV & Mrs Radhika Roy.
— Hridayesh Joshi (@hridayeshjoshi) August 10, 2018
गौरतलब है कि हृदयेश जोशी को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए दो बार प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका पुरस्कार दिया जा चुका है। यह पुरस्कार दो बार हासिल करने वाले वह चुनिंदा पत्रकारों में शामिल हैं। पहली बार यह पुरस्कार उन्हें वर्ष 2009 में चीन से की गई रिपोर्टिंग के लिए दिया गया था। इसके बाद दूसरी बार उन्हें वर्ष 2010 में सेंट्रल इंडिया के वॉर जोन एरिया से रिपोर्टिंग के लिए दिया गया था।
हृदयेश जोशी ‘Rage Of The River – The Untold Story Of The Kedarnath Disaster’, ‘Lal Lakeer’ (The Red Line) और 'तुम चुप क्यों रहे केदार' नामक किताबें भी लिख चुके हैं। दस साल से अधिक समय तक जोशी ने लगातार राज्य सरकार और माओवादियों के बीच चल रहे सशस्त्र संघर्ष को कवर किया है। जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण से छेड़छाड़ के हिमालय के क्षेत्र में पढ़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करने में भी उनकी काफी रुचि है।
टैग्स हृदयेश जोशी एनडीटीवी