होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब आउटलुक (हिंदी) की कमान संभालेंगे ये जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार

अब आउटलुक (हिंदी) की कमान संभालेंगे ये जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_37751" align="alignleft" width="201"] हरवीर सिंह, एडिटर, आउटलुक (हिंदी)[/caption]

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

[caption id="attachment_37751" align="alignleft" width="201"] हरवीर सिंह, एडिटर, आउटलुक (हिंदी)[/caption]

आउटलुक समूह से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आउटलुक (हिंदी) के प्रधान संपादक पद से वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता के इस्तीफा दे देने के बाद, उनकी जगह अब जाने-माने वरिष्ठ आर्थिक पत्रकार हरवीर सिंह को लाया गया है, जो अब बतौर एडिटर समूह की हिंदी मैगजीन और डिजिटल विंग की कमान संभालेंगे।

इससे पहले हरवीर सिंह भास्कर ग्रुप में थे, जहां वे ‘मनीभास्कर डॉट कॉम’ (moneybhaskar.com) के एडिटर की भूमिका निभा रहे थे। अगस्त, 2014 में वे इससे जुड़े थे और ढाई वर्षों से भी ज्यादा समय तक उन्होंने यहां अपना योगदान दिया। भास्कर समूह में ये उनकी दूसरी पारी थी, इससे पहले वे मई, 2008 से जून, 2012 तक समूह के बिजनेस अखबार ‘बिजनेस भास्कर’  में बतौर इकनॉमिक एडिटर काम कर चुके हैं।

पत्रकारिता में 25 साल से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले हरवीर सिंह की गिनती ऐसे पत्रकारों में की जाती है, जिनकी हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं की अच्छी पकड़ है। आर्थिक पत्रकार होने के साथ-साथ उनकी दिलचस्पी राजनीति में भी है और यही वजह है कि उन्हें टीवी और रेडियो पर बतौर एक्सपर्ट बुलाया भी जाता है। इतना ही नहीं एक अच्छे वक्ता होने के साथ-साथ वे एक बेहतरीन कॉलमनिस्ट भी हैं।

वे न केवल डिजिटल में बल्कि समाचार पत्र-पत्रिकाओं में भी काम कर चुके हैं। ‘मनीभास्कर’ में जुड़ने से पहले वे हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ में सीनियर एडिटर के पद पर कार्यरत थे। अमर उजाला में भी ये उनकी दूसरी पारी थी। पहली पारी उन्होंने सितंबर, 1995 में शुरू की थी, तब वे अमर उजाला के बिजनेस अखबार ‘अमर उजाला कारोबार’ से जुड़े हुए थे और दिल्ली एडिशन के ब्यूरो चीफ थे और दूसरी पारी उन्होंने जुलाई, 2012 में शुरू की थी। सीनियर एडिटर के तौर पर शुरू की गई यह पारी दो साल से भी ज्यादा समय तक चली। उन्होंने जुलाई, 2014 में यहां से इस्तीफा दिया था और फिर ‘मनी भास्कर’ से जुड़े थे।

वे फरवरी, 2003 से अप्रैल, 2008 तक हिंदी दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट भी रह चुके हैं।

दिल्ली स्थित भारतीय विद्या भवन से साल 1990 में पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा करने के बाद, उन्होंने मार्केटिंग में भी एक साल का पीजी डिप्लोमा किया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago