होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्राइम रिपोर्टर ने बताया- छोटा राजन ने उसे फोन कर ये कहा...
क्राइम रिपोर्टर ने बताया- छोटा राजन ने उसे फोन कर ये कहा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मुंबई के पत्रकार जेडे हत्याकांड में एक वरिष्ठ पत्रकार ने स्पेशल कोर्ट के समक्ष अहम खुलासा किया है। इस पत्रकार का कहना है कि गैंगस्टर छोटा राजन ने उसे फोन कर जेडे की हत्या पर अफसोस जताया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मुंबई के पत्रकार जेडे हत्याकांड में एक वरिष्ठ पत्रकार ने स्पेशल कोर्ट के समक्ष अहम खुलासा किया है। इस पत्रकार का कहना है कि गैंगस्टर छोटा राजन ने उसे फोन कर जेडे की हत्या पर अफसोस जताया था।
कोर्ट के समक्ष इस पत्रकार ने बताया कि जेडे की हत्या के बाद डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने उसे इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। डीसीपी द्वारा बुलाए जाने के एक दिन पहले उसे अनजान नंबर से एक फोन आया। पत्रकार के अनुसार, यह फोन +444 नंबर से शुरू था और फोन उठाने पर दूसरी ओर से बताया गया कि वह छोटा राजन बोल रहा है।
उल्लेखनीय है कि 11 जून, 2011 को पत्रकार जेडे की शार्प शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी हत्या के पीछे गैंगस्टर छोटा राजन का नाम आया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स