होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / परेशान हो चुकीं बरखा दत्त का इस तरह फूटा गुस्सा, टि्वटर को भी भेजा मेल

परेशान हो चुकीं बरखा दत्त का इस तरह फूटा गुस्सा, टि्वटर को भी भेजा मेल

पुलवामा हमले के बाद कई पत्रकारों को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पुलवामा हमले के बाद कई पत्रकारों को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। ये वो पत्रकार हैं, जिन्होंने निर्दोष कश्मीरियों का समर्थन करते हुए उन्हें शरण देने की बात कही थी। इस हेट क्राइम का सबसे ज्यादा शिकार बरखा दत्त हो रही हैं। उन्हें न केवल धमकियां मिल रहीं हैं, बल्कि अश्लील फोटो भी भेजे जा रहे हैं।

बरखा ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, वहीं महिला आयोग ने भी दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को लिखे पत्र में कहा है कि ‘मीडिया में आई खबरों से महिला आयोग को पता चला है कि पत्रकार बरखा दत्त के पास धमकी भरे फोन आए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें प्रताड़ित किया गया, क्योंकि उन्होंने उन कश्मीरी छात्रों की मदद पेशकश की, जिन्हें निशाना बनाया जा रहा था। आपसे यह आग्रह किया जाता है कि मामले में तेजी से जांच की जाए और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए’।

 

तमाम पत्रकार बरखा दत्त के समर्थन में आ गए हैं। इस बारे में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी लिखा गया है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि जब बरखा ने उन्हें अश्लील फोटो भेजने और धमकाने वालों की जानकारी सोशल मीडिया पर सार्वजानिक की  तो ट्विटर ने कुछ देर के लिए उनका अकाउंट ही निलंबित कर दिया।

बरखा ने अकाउंट पुन: एक्टिव होने के बाद ट्वीट के माध्यम से अपना गुस्सा बयां किया है। इसके अलावा उन्होंने ट्विटर को भी मेल भेजा है, जिसका स्नैपशॉट भी उन्होंने अपने ट्वीट में संलग्न किया है। बरखा ने लिखा है ‘मुझे 1000 से ज्यादा ऐसे संदेश प्राप्त हुए हैं, जिनमें मुझे जान से मारने की धमकियां देने के साथ-साथ अश्लील फोटो भेजे गए हैं। जब मैंने संबंधित व्यक्ति की जानकारी ट्विटर पर साझा की, तो ट्विटर ने आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय मेरा ही अकाउंट कुछ देर के लिए लॉक कर दिया। जब वह अनलॉक हुआ, बहुत सारी जानकारी हटा ली गई थी।’

दरअसल, पुलवामा में 40 जवानों के शहीद होने के बाद देशभर से कश्मीरियों के खिलाफ हिंसा की ख़बरें आना शुरू हो गई थीं। हालांकि, सभी फर्जी पाई गईं। इस बीच, बरखा दत्त जैसे कई वरिष्ठ पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर कश्मीरी लोगों की मदद के लिए आह्वान किया। बरखा ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कश्मीरियों को अपने घर में शरण देने की बात कही, साथ ही उन्होंने अपना फोन नंबर भी ट्विटर पर शेयर कर दिया। इसके बाद से उन्हें अश्लील फोटो, संदेश भेजे जा रहे हैं, साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।

वहीं, वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा ने भी दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उन्हें भी मैसेज भेजकर गालियां दी जा रही हैं। अभिसार ने एक ट्वीट करके जानकारी दी है कि पुलिस ने इस संबंध में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘दिल्ली पुलिस से होने का दावा करने वाले इस शख्स को पुलिस मे हिरासत मे लिया है और उससे बातचीत कर रहे हैं। जो भी फोन करके गाली देगा, वादा करता हूं कार्रवाही को लेकर उन्हे निराश नही करूंगा’।

 

गोन्यूज़ के फाउंडर और वरिष्ठ पत्रकार पंकज पचौरी ने भी पत्रकारों को निशाना बनाये जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बरखा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है ‘बस बहुत हुआ, @IndEditorsGuild, ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन, @pressfreedom और न्यूज़ ब्रॉडकास्ट एसोसिएशन ने आगे आकर इस घृणित कृत्य की निंदा की है। अपने सहयोगियों की गरिमा की रक्षा करने के लिए तकनीकी मंचों पर अपील करें। इस विषैले चलन को मिलकर समाप्त करें’। इसके अलावा भी कई पत्रकारों ने इस नफरत के खिलाफ आवाज़ उठाई है।

 

 


टैग्स पंकज पचौरी बरखा दत्त अभिषार शर्मा
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

13 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

13 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

15 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

17 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

13 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

14 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

7 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

15 hours ago