होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिल्ली में वरिष्ठ महिला पत्रकार अपर्णा कालरा पर जानलेवा हमला

दिल्ली में वरिष्ठ महिला पत्रकार अपर्णा कालरा पर जानलेवा हमला

समाचार4मीडिया  ब्यूरो ।। पश्चिमोत्तर दिल्ली के भरत नगर इलाके में 45 वर्षीय महिला पत्रकार पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उस समय जानलेवा हमला कर दिया, जब वह बुधवार शाम पार्क में टहलने निकलीं थीं। इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट गई है और उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया  ब्यूरो ।।

पश्चिमोत्तर दिल्ली के भरत नगर इलाके में 45 वर्षीय महिला पत्रकार पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उस समय जानलेवा हमला कर दिया, जब वह बुधवार शाम पार्क में टहलने निकलीं थीं। इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट गई है और उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, महिला पत्रकार का नाम अपर्णा कालरा है और वह फ्रीलांस के तौर पर काम करती हैं।

डॉक्‍टरों के मुताबिक, अपर्णा के ब्रेन पर गंभीर चोटें आई हैं और इस वजह से उनका ऑपरेशन करना होगा। फिलहाल महिला पत्रकार कोमा में हैं।

पुलिस ने कहा कि हमें खबर मिली थी कि पार्क में एक महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी है, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि मामले में विस्तृत जानकारी के लिए अभी तक कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है और उनके परिवार के सदस्य भी हमले के मकसद से वाकिफ नहीं हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्‍या के प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

 फ्रीलांसर के तौर पर अपर्णा न्यूज वेबसाइट 'स्क्रॉल डॉट इन' (Scroll.in), 'इंडियास्पेंड' (IndiaSpend), 'डेलीओ' (DailyO), और 'फ़ैक्टर डेली' (FactorDaily) के लिखती रहती हैं। उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है, जिनमें न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ (कॉरेस्पोंडेंट- मई, 2000 से नवबंर, 2001 तक), ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ (डिप्टी मैनेजर- ब्रैंड टीम, साल 2002 से 2004 तक), ‘टाइम इंक’ (स्ट्रिंगर- साल 2003 से 2004 तक), ‘मिंट’ (स्टाफ राइटर- साल 2006 से 2010 तक) और ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ (सीनियर असिसटेंट एडिटर- नवंबर 2011  से नवंबर 2014 तक) शामिल हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

6 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago