होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सचिन तेंदुलकर के बारे में ये टिप्पणी अरनब गोस्वामी को पड़ रही 'भारी'

सचिन तेंदुलकर के बारे में ये टिप्पणी अरनब गोस्वामी को पड़ रही 'भारी'

पुलवामा हमले के बाद एक तरह से देश दो भागों में विभाजित हो गया है। एक तरफ ऐसे लोगों की...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पुलवामा हमले के बाद एक तरह से देश दो भागों में विभाजित हो गया है। एक तरफ ऐसे लोगों की जमात है, जो चाहते हैं कि पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाते हुए उससे सभी तरह के रिश्ते ख़त्म कर लिए जाएं, जबकि दूसरे पक्ष की सोच कुछ जुदा है। समस्या ये है कि दोनों पक्ष खुद को एक-दूसरे से ज्यादा देशभक्त साबित करने में लगे हैं और इस कोशिश में जाने-अंजाने दिलों में कड़वाहट भरती जा रही है। वरिष्ठ पत्रकार और रिपब्लिक मीडिया समूह के प्रमुख अरनब गोस्वामी भी कुछ ऐसी ही स्थिति का सामना कर रहे हैं। अरनब के एक बयान ने उन्हें आलोचकों के निशाने पर ला दिया है। सोशल मीडिया पर भी उनकी आलोचना शुरू हो गई है।

दरअसल, हमले को ध्यान में रखते हुए ओल्ड ट्रैफर्ड में 16 जून को होने वाले वर्ल्ड कप 2019 के भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार की मांग उठ रही है। न्यूज़ चैनलों पर इसे लेकर डिबेट भी कराई जा चुकी है। हालांकि, सचिन ये नहीं चाहते। उनका कहना है कि भारत को विश्व कप में पाकिस्तान को आसानी से दो अंक नहीं देने चाहिए। उन्होंने ट्विटर पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा है ‘विश्व कप में पाकिस्तान को एक बार फिर से मात देने का समय। व्यक्तिगत रूप से कहूं तो मैं उन्हें बिना हराए दो अंक देने और टूर्नामेंट में उनकी मदद करना नहीं चाहूंगा’।

 

सचिन की यह टिप्पणी पाकिस्तान से सभी तरह के रिश्ते ख़त्म करने के हिमायतियों को पसंद नहीं आई, जिसमें अरनब  भी शामिल हैं। इसी बात को लेकर अरनब  ने सचिन की देशभक्ति पर ही सवाल खड़े कर दिए। इतना ही नहीं उन्होंने सुनील गावस्कर को भी निशाना बनाया। क्योंकि गावस्कर भी सचिन की राय से इत्तेफाक रखते हैं। अरनब  ने अपना विरोध जताने के लिए हैशटैग 'शेमऑनएंटी-नेशनल' #ShameonAntiNationals का भी इस्तेमाल किया। जिस पर सचिन और गावस्कर के प्रशंसकों ने ऐतराज जताया। सोशल मीडिया पर अरनब  के इस ‘देशभक्त’ स्वरूप की जमकर आलोचना हो रही है।

अरनब गोस्वामी ने अपने शो में सार्वजानिक तौर पर क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन की आलोचना की। उन्होंने कहा,  ‘मैं किसी भी भगवान में विश्वास नहीं करता। सचिन 100 प्रतिशत गलत हैं। यदि सचिन में थोड़ी सी भी समझ है तो उन्हें पाकिस्तान से मैच का बहिष्कार करने की मांग करने वाला पहला व्यक्ति होना चाहिए और सुनील गावस्कर को दूसरा। इन लोगों का कहना है कि हमें दो अंकों की ज़रूरत है। दोनों ही गलत हैं। मुझे नहीं चाहिए दो अंक। मुझे अपने शहीदों का बदला लेना है। समझे? सचिन तेंदुलकर अपने दो अंक ले सकते हैं और उन्हें कूड़ेदान में डाल सकते हैं।’ 

गोवास्मी के इस शो में पत्रकार आशुतोष और एक्टिविस्ट सुधींद्र कुलकर्णी भी बतौर गेस्ट उपस्थित थे। जब अरनब  ने सचिन और गावस्कर के खिलाफ बोलना शुरू किया, तो दोनों शो बीच में छोड़कर चले गए।

कुलकर्णी ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा है ‘आजरात मैंने रिपब्लिक टीवी की डिबेट बीच में छोड़ दी, क्योंकि अरनब ने मेरे जैसे लोगों को देश-विरोधी कहा। उन्हें सचिन और गावस्कर जैसे महान क्रिकेटरों का भी अपमान किया। ऐसे समय में जब देश को एकजुट होना चाहिए, अरनब  ‘टुकड़े-टुकड़े’ की राजनीति कर रहे हैं।’ वहीं, आशुतोष ने भी लिखा है ‘मैंने भी कुलकर्णीजी की तरह इसी कारण के चलते डिबेट छोड़ दी।’

 


टैग्स अरनब गोस्वामी आशुतोष सचिन तेंदुलकर ट्वीट पुलावामा सुधींद्र कुलकर्णी
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

20 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

20 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

20 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

21 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

14 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago