होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब यूपी के इस चैनल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री

अब यूपी के इस चैनल से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जल्द लॉन्च होने वाले हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया नाउ’ की कमान संभाल रहे वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने यहां से इस्तीफा दे दिया है और अब उन्होंने ‘के-न्यूज’ (K-NEWS) चैनल का दामन थाम लिया है और बतौर सीईओ व एडिटर-इन-चीफ जु

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

जल्द लॉन्च होने वाले हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया नाउ’ की कमान संभाल रहे वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने यहां से इस्तीफा दे दिया है और अब उन्होंने ‘के-न्यूज’ (K-NEWS) चैनल का दामन थाम लिया है और बतौर सीईओ व एडिटर-इन-चीफ जुड़ गए हैं।

बता दें कि K-NEWS अभी डेन, विडियोकॉन, रिलायंस और एबीएस पर मौजूद है और बहुत जल्द ही यह चैनल टाटा स्काई और एयरटेल पर भी दिखाई देगा।

समाचार प्लस से इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने ‘इंडिया नाउ’ समूह जॉइन किया था और वे चैनल की कमान बतौर एडिटर-इन-चीफ संभाल रहे थे। पर कुछ कारणों के चलते चैनल लॉन्च ही नहीं हो सका।

‘समाचार प्लस’ न्यूज चैनल में प्रबंध संपादक के रूप में उनका कार्यकाल 4 साल का रहा। चैनल की लॉन्चिंग के समय से वे इससे जुड़े थे।

समाचार प्लस में वे अपने नियमित शो ‘बिग बुलेटिन’ में नजर आते थे। समाचार प्लस यूपी-उत्तराखंड को टॉप पोजिशन पर ले जाने में अमिताभ अग्निहोत्री की बड़ी भूमिका मानी जाती है।

पत्रकारिता में लगभग 30 सालों से सक्रि‍य अमिताभ अग्निहोत्री ने जीवन और पत्रकारिता में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।

अमिताभ अग्निहोत्री का जन्म 28 सितंबर, 1966 उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद जिले में हुआ। उन्होंने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। बचपन से ही अमिताभ की रुचि पढ़ने-लिखने में रही है, जिसके चलते उन्होंने 1989-90 में आईआईएमसी से पत्रकारिता में पी.जी. डिप्लोमा फर्स्ट रैंक के साथ उत्तीर्ण किया। इसके बाद जुलाई, 1990 में उन्होंने ‘दैनिक जागरण’ के दिल्ली संस्करण से पत्रकारिता में कदम रखा। दिसंबर, 1991 तक वे यहां बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर के रुप में काम किया।

उसके बाद वे जनवरी, 1992 में दैनिक जागरण में ही विशेष संवाददाता के रूप में उन्हें कई बड़ी खबरों को कवर करने का मौका मिला। दिसंबर, 1994 में उन्होंने दैनिक जागरण को अलविदा कहा और जनवरी, 1995 में ‘दैनिक आज’ में वे विशेष संवाददाता के रूप में जुड़ गए। वे हमेशा बदलाव में विश्वास रखते हैं और नई योजनाओं को तवज्जों देते रहे हैं।

दैनिक ‘आज’ को छोड़ने के बाद वे अगस्त, 2008 में ‘दैनिक भास्कर’ में बतौर विशेष संवाददाता के रूप में जुड़ गए और चार साल तक यहां काम किया। इसके बाद वे अप्रैल, 2011 में एडिटर के रूप में हिंदी दैनिक अखबार ‘देशबंधु’ से जुड़ गए, और यहां तीन साल तक काम करने के बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर अपना रुख किया और मार्च, 2011 में ‘टोटल टीवी’ के मैनेजिंग एडिटर बन गए। टोटल टीवी को छोड़ने के बाद वे समाचार प्लस के प्रबंध संपादक बन गए और यहां रहकर उन्होंने ये बता दिया कि नामुमकिन कुछ भी नहीं। मात्र एक साल में ही टीआरपी की दौड़ में समाचार प्लस को ला खड़ा किया।

अमिताभ अग्निहोत्री उन पत्रकारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर में निरंतर संसद कवर की है। राजनीति के अच्छे जानकारों में से वे एक हैं, इसी वजह से उन्हें कई बड़े खबरिया चैनलों के डिबेट शो का हिस्सा बनाया जाता रहा है। उन्हें 6 से अधिक आम चुनाव कवर करने का भी अनुभव है।

अमिताभ अग्निहोत्री को पत्रकारिता में अपने अमूल्य योगदान के लिए कई बार पुरस्कृत भी किया गया। उन्हें मटुश्री, गणेशशंकर विद्यार्थी और यूनिवार्ता अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 2013 में उन्हें समाचार4मीडिया द्वारा ‘मीडिया महारथी’ सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

16 minutes ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

25 minutes ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

1 day ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

16 minutes ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

25 minutes ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

38 minutes ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान : भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

2 hours ago