होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / #MeToo: मीडिया इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर के खिलाफ मैनेजमेंट ने उठाया ये कदम
#MeToo: मीडिया इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर के खिलाफ मैनेजमेंट ने उठाया ये कदम
'Metoo' कैंपेन में घिरे ‘सिम्बयोसिस सेंटर फॉर मीडिया कम्युनिकेशन (एससीएमसी) के डायरेक्टर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
'MeToo' कैंपेन में घिरे ‘सिम्बयोसिस सेंटर फॉर मीडिया कम्युनिकेशन (एससीएमसी) के डायरेक्टर अनुपम सिद्धार्थ को छुट्टी पर भेज दिया गया है। सिम्बयोसिस सोसायटी की प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. विद्या येरवडेकर ने बताया कि अनुपम के खिलाफ 100 से ज्यादा पूर्व और वर्तमान विद्यार्थियों ने उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से अनुपम के खिलाफ जांच जारी है।
डॉ. येरवडेकर के अनुसार, ‘मामले की जांच के लिए आंतरिक समिति गठित की गई है। चूंकि आरोप लगाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 100 से ज्यादा है, इसलिए समिति को प्रत्येक आरोपी से बात करने में समय लगेगा। ऐसे में शुरुआती जांच के दौरान समिति ने अनुपम को फिलहाल लंबी छुट्टी पर भेजने की सिफारिश की थी। जांच जारी रहने तक अनुपम को छुट्टी पर भेज दिया गया है।’
गौरतलब है कि एससीएमसी के पूर्व और वर्तमान विद्यार्थियों ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आरोप लगाया था कि पढ़ाई के दौरान संस्थान में उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। आरोप यह भी था कि इसकी शिकायत के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और कोई कार्रवाई नहीं की।
टैग्स