होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लापता पत्रकार का सच अब आया सामने...

लापता पत्रकार का सच अब आया सामने...

‘वॉशिंगटन पोस्ट’ के लापता हुए पत्रकार जमाल खाशोगी के मामले में अब सच सामने आया है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

‘वॉशिंगटन पोस्ट’ के लापता हुए पत्रकार जमाल खाशोगी के मामले में अब सच सामने आया है। चौतरफा दबाव और करीब दो हफ्ते तक इनकार करते रहने के बाद आखिरकार सऊदी अरब ने मान ही लिया कि लापता पत्रकार जमाल खाशोगी की मौत हो चुकी है।

सऊदी अरब के अटॉर्नी जनरल के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि खाशोगी की सऊदी अरब के इस्तांबुल स्थित वाणिज्यिक दूतावास में एक झड़प के बाद जान चली गई। हालांकि, अटॉर्नी जनरल ने कहा कि अभी जांच चल रही है। इस मामले में सऊदी अरब के 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही डेप्युटी इंटेलिजेंस चीफ अहमद अल असीरी और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के कानूनी सलाकार अल कथानी को बर्खास्त कर दिया गया है।

जमाल खाशोगी की मौत की खबर की पुष्टि हो जाने के बाद व्हाइट हाउस ने इस घटना पर दुख जताया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा सांडर्स ने ट्वीट कर कहा कि 'हम जमाल खाशोगी की मौत की खबर सुनकर दुखी हैं। हम उनके परिवार और उनके करीबियों को सांत्वना देते हैं। हम सऊदी अरब की इस घटना की जांच में साथ हैं। हम लगातार इस अंतरराष्ट्रीय जांच की निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे एक पारदर्शी और जल्दी न्याय हो।'



बता दें पत्रकार खाशोगी बीते कई दिनों से लापता थे। इस दौरान यह खबरें भी आईं कि उनकी हत्या कर दी गई है, हालांकि सऊदी इससे इनकार करता रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाशोगी की हत्या की आशंका पर कहा था कि 'निःसन्देह रूप से दिख रहा है कि सऊदी के लेखक की मौत हो गई है, हम प्रण लेते हैं कि यदि सऊदी रॉयल इसके जिम्मेदार होंगे तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।'

गौरतलब है कि खाशोगी दो अक्टूबर को वाणिज्य दूतावास में घुसने के बाद से नहीं देखे गए थे। तुर्की के अधिकारियों ने दावा किया था कि 15 सऊदी एजेंटों ने खाशोगी की वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी और उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। जमाल खाशोगी सऊदी अरब के रहने वाले थे और ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ में लेख लिखते थे। खाशोगी को आखिरी बार सऊदी अरब के इस्तांबुल स्थित वाणिज्य दूतावास में प्रवेश करते हुए 2 अक्टूबर को देखा गया था। शुरुआत से ही तुर्की के अधिकारी दावा करते रहे हैं कि खाशोगी की हत्या कर दी गई।

इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पत्रकार जमाल खाशोगी के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने के संबंध में पूरी रिपोर्ट भी मांगी थी।

बता दें कि पत्रकार के तौर पर जमाल खाशोगी का काम सऊदी अरब में काफी विवादित रहा है। मोहम्मद बिन सलमान के क्राउन प्रिंस बनने के बाद उन्होंने स्वयं निर्वासन पर अमेरिका जाने का फैसला लिया था। वॉशिंगटन पोस्ट के लिए काम करते हुए खाशोगी ने कई मुद्दों पर सऊदी अरब की आलोचना की, इसमें यमन युद्ध, कनाडा के साथ हाल ही में हुआ राजनयिक मनमुटाव और ड्राइविंग के अधिकार के लिए आंदोलन करने वाली महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए सऊदी की आलोचना करना शामिल है।


टैग्स पत्रकार डोनाल्ड ट्रंप सऊदी अरब जमाल खागोशी व्हाइट हाउस
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

21 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago