होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ABP के HR प्रमुख सात्यकी भट्टाचार्जी का 'बड़ा' फैसला
ABP के HR प्रमुख सात्यकी भट्टाचार्जी का 'बड़ा' फैसला
‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ABP News Network) में करीब 12 साल लंबी पारी खेलने के बाद सत्याकी भट्टाचार्जी ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ABP News Network) में एचआर प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे सात्यकी भट्टाचार्जी ने एक चौंकाने वाला बड़ा फैसला किया है। एबीपी समूह के साथ करीब 12 साल लंबी पारी खेलने के बाद सात्यकी भट्टाचार्जी ने संस्थान को अलविदा कह दिय है। वह यहां चीफ पीपुल ऑफिसर (Chief People Officer) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा नेटवर्क के कानूनी मामलों को संभालने की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास थी। वे अपनी आगामी पारी कहां से शुरू करेंगे,अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
सात्यकी भट्टाचार्जी को एचआर और ऑर्गनाइजेशनल डेवलपमेंट के क्षेत्र में महारत हासिल है। उन्हें एचआर के क्षेत्र में मैन्यूफैक्चरिंग, आईटी और फार्मा समेत विभिन्न सेक्टरों में काम करने का 20 साल से ज्यादा अनुभव है। ‘Indian Society for Applied Behavioural Science’ और लंदन के ‘Tavistock Institute’ के छात्र रह चुके सत्याकी कई प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों के एडवाइजरी बोर्ड मैं भी शामिल हैं। एबीपी न्यूज नेटवर्क से पहले वह ‘आईबीएम’ (IBM) में अपनी प्रतिभा को लोहा मनवा चुके हैं।
सात्यकी के इस्तीफे पर ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ के सीईओ अविनाश पांडे ने कहा, ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क का हिस्सा होने और नेटवर्क के लिए बेस्ट टैलेंट की तलाश करने में हमारी मदद के लिए मैं सात्यकी को तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। पूरे नेटवर्क की ओर से मैं सात्यकी को उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’
टैग्स एबीपी न्यूज नेटवर्क सत्याकी भट्टाचार्जी