होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘आजतक’ से सरबजीत कौर ने ली विदाई, यहां शुरू की नई पारी...
‘आजतक’ से सरबजीत कौर ने ली विदाई, यहां शुरू की नई पारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ से सरबजीत कौर ने अलविदा कह दिया है और अब उन्होंने अपनी नई पारी ‘सीएनबीसी-आवाज’ के साथ शुरू की है। वे ‘आजतक’ के साथ प्रड्यूसर के तौर पर कार्यरत थीं और कंज्यूमर व पर्सनल फाइनेंस बीट देखती थी। ‘सीएनबीसी-आवाज’ में उन्हें
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ से सरबजीत कौर ने अलविदा कह दिया है और अब उन्होंने अपनी नई पारी ‘सीएनबीसी-आवाज’ के साथ शुरू की है। वे ‘आजतक’ के साथ प्रड्यूसर के तौर पर कार्यरत थीं और कंज्यूमर व पर्सनल फाइनेंस बीट देखती थी। ‘सीएनबीसी-आवाज’ में उन्हें कारेस्पोंडेट की जिम्मेदारी दी गई है।
वे शुरुआती दौर से ही बिजनेस पत्रकारिता कर रही हैं। साल 2005-06 में उन्होंने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया और इसके बाद वे मीडिया कंपनी ‘एबीसी न्यूज नेटवर्क’ (ABC News Network Pvt Ltd) के साथ बतौर रिसर्चर व रिपोर्टर जुड़ गईं। यहां वे साल 2007 से 2008 तक रहीं। इसके बाद उन्होंने साल 2008 से 2013 तक ‘जी बिजनेस’ में बतौर असोसिएट प्रड्यूसर काम किया। वे एक साल तक ‘इंडिया न्यूज’ में बतौर कॉरेस्पोंडेंट रहीं और यहां उन्होंने बिजनेस रिपोर्टिंग के साथ-साथ एंकरिंग की जिम्मेदारी भी संभाली।
वे दैनिक भास्कर के बिजनेस न्यूज पोर्टल ‘मनी भास्कर’ में भी एक साल तक रहीं और यहां उन्होंने सीनियर सब एडिटर के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार अंशुमान तिवारी के सानिध्य में काम किया। मनी भास्कर से अलग होकर ही उन्होंने टीवी टुडे ग्रुप जॉइन किया। यहां वे ‘आजतक’ चैनल के साथ जून, 2015 से अभी तक जुड़ी हुईं थीं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स