होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE मीडिया समूह से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार संजय बरागटा, संभालेंगे ये महत्वपूर्ण पद...

ZEE मीडिया समूह से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार संजय बरागटा, संभालेंगे ये महत्वपूर्ण पद...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार संजय बरागटा ने जी मीडिया जॉइन कर लिया है। उन्हें नोएडा में इंटिग्रेटेड मल्टीमीडिया न्यूजरूम (Integrated Multimedia Newsroom) का एडिटर बनाया गया है। उन्होंने इस पद की जिम्मेदारियां 21 मार्च, 2

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

वरिष्ठ पत्रकार संजय बरागटा ने जी मीडिया जॉइन कर लिया है। उन्हें नोएडा में इंटिग्रेटेड मल्टीमीडिया न्यूजरूम (Integrated Multimedia Newsroom) का एडिटर बनाया गया है। उन्होंने इस पद की जिम्मेदारियां 21 मार्च, 2017 से संभाल ली हैं। उनकी नियुक्त जी मीडिया की उस पहल के लिए हुई जिसके तहत पूरे देश में फैले जी मीडिया के जाल को एक इंटिग्रेटेड मल्टीमीडिया न्यूजरूम के जरिए बेहतर तरीके से प्रयुक्त किया जाएगा।

ADVT:  Do you know how Pradip Bhandari,#CEO Jan ki Baat got all election prediction in UP correct?

He tells insight to leading english channel BTVI.
 

गौरतलब है कि हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ से संजय बरागटा हाल ही में अलग हुए हैं। उन्होंने फरवरी में ‘आजतक’ से इस्तीफा दिया था। वे यहां इनपुट डेस्क के इंचार्ज के पद पर अक्टूबर 2013 से कार्यरत थे।

दो दशक से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे संजय ‘बीबीसी’, ‘आजतक’, ‘इंडिया टीवी’ और सहारा के चैनल ‘समय’ के साथ काम कर चुके हैं। वे टीवी पत्रकारिता का चर्चित नाम है। अपने पत्रकारिता करियर में वे रिपोर्टर, एंकर, इनपुट हेड और चैनल हेड की भूमिका निभा चुके हैं।

फिलहाल वे टीवी टुडे समूह के चारों चैनल- आजतक, इंडिया टुडे, दिल्ली आजतक और तेज के पत्रकारों और एक्सपर्ट्स की टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

‘आजतक’ से पहले वे ‘इंडिया टीवी’ के साथ बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत थे। वे यहां अक्टूबर, 2011 से अक्टूबर, 2013 तक रहे।

संजय को अपने करियर की शुरुआत में ही ‘बीबीसी’ के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने अक्टूबर, 1996 से जनवरी, 1998 तक बीबीसी के साथ बतौर रिपोर्टर कम प्रड्यूसर काम किया। इसके बाद वे हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ के साथ बतौर डिप्टी एडिटर के जुड़ गए और 9 सालों से भी ज्यादा समय तक काम किया। इस दौरान उन्होंने कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज और इंटरव्यूज भी किए।

इसके बाद वे सहारा समय नेटवर्क के नेशनल न्यूज चैनल ‘समय’ के चैनल हेड बने और इस दौरान उन्होंने प्राइम टाइम शो ‘प्राइम नाइन’ (Prime Nine) को होस्ट भी किया, जो काफी लोकप्रिय रहा। यहां वे सितंबर, 2007 से मई, 2010 तक रहे। इसके बाद वे ‘इंडिया टीवी’ और फिर ‘आजतक’ चैनल के साथ जुड़े।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

12 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago