होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नोटबंदी के चलते अखबार ने बढ़ाए अपने ऐड रेट...
नोटबंदी के चलते अखबार ने बढ़ाए अपने ऐड रेट...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी के प्र
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ऐडवर्टाइजिंग रेट बढ़ाने के पीछे द्विवेदी ने दो कारण बताए हैं। उनका कहना है कि एक तो अखबार की लागत काफी बढ़ रही है, इसके अलावा कर्मचारियों की सैलरी आदि को मिलाकर भी खर्च ज्यादा आ रहा है। दूसरा, नोटबंदी के बाद से कंपनियों की वित्तीय स्थिति भी प्रभावित हुई है। इसी कारण यह निर्णय लिया गया है।
प्रदीप द्विवेदी ने बताया, ‘हालांकि ऐडवर्टाइजिंग रेट में बढ़ोतरी की गई है लेकिन सकाल ग्रुप ने अपने अखबार के कवर प्राइज में कोई परिवर्तन नहीं करने का निर्णय लिया है।’ उन्होंने कहा कि कम से कम अगली तिमाही तक कवर प्राइज के मूल्य में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। हालांकि उन्होंने वीकेंड अथवा स्पेशल एडिशंस के मूल्य में परिवर्तन की संभावना से इनकार नहीं किया है।
उल्लेखनीय है कि सकाल मीडिया ग्रुप ‘सकाल’ नाम से मराठी अखबार का प्रकाशन करता है। ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (जनवरी-जून 2016) के अनुसार यह सबसे ज्यादा बिकने वाला मराठी अखबार है और रोजाना इसकी 12,81,449 कॉपी बिकती हैं। इसके अलावा यह ग्रुप पुणे में ‘सकाल टाइम्स’ के नाम से अंग्रेजी का अखबार भी प्रकाशित करता है और ‘Gomantak’ एवं ‘Gomantak Times’ के माध्यम से गोववासियों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा हुआ है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स