होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब होगी अमेरिकी मीडिया की जांच
अब होगी अमेरिकी मीडिया की जांच
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। रूस में कार्यरत अमेरिकी मीडिया की अब जांच होगी। इस आशय के प्रस्ताव को रूसी संसद के निचले सदन (डुमा) ने स्वीकृति दे दी है। रूसी संसद द्वारा अपनी वेबसाइट पर दी गई जानकारी में कहा गया है कि यह जांच डुमा की सू
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
रूस में कार्यरत अमेरिकी मीडिया की अब जांच होगी। इस आशय के प्रस्ताव को रूसी संसद के निचले सदन (डुमा) ने स्वीकृति दे दी है। रूसी संसद द्वारा अपनी वेबसाइट पर दी गई जानकारी में कहा गया है कि यह जांच डुमा की सूचना नीति, तकनीक और संचार समिति द्वारा की जाएगी।
इस जांच में यह देखा जाएगा कि रूस में कार्यरत अमेरिकी मीडिया वहां के कानून का पालन कर रही है अथवा नहीं। दरअसल, इस आशय की मांग यूनाइटेड रूस पार्टी के सांसद कॉन्सटैन्टिन जतुलिन द्वारा की गई थी। उनकी मांग पर रूसी संसद ने यह स्वीकृति दी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स