होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस तरह मीडिया में अपनी मौजूदगी बढ़ाएगा RSS
इस तरह मीडिया में अपनी मौजूदगी बढ़ाएगा RSS
पूर्व में मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अब...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पूर्व में मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अब मीडिया कवरेज बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। है। यही कारण है कि कुछ समय पूर्व विभिन्न शॉर्ट फिल्म्स व डॉक्यूमेंट्रीज के द्वारा अपनी विचारधारा के बारे में लोगों को अवगत कराने के लिए फिल्म फेस्टिवल के आयोजन के बाद अब अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से मीडिया से निकटता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
‘द हिन्दू’ (THE HINDU) में छपी खबर के अनुसार, आंध्र प्रदेश में सोमवार को हुए दो दिवसीय कार्यक्रम में संघ ने अपने स्वयंसेवकों को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पहुंच बढ़ाने के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम में प्रांत प्रचार प्रमुख श्रीराम साई का कहना था कि हालांकि मीडिया समन्वयक इवेंट्स को कवर करने और प्रेस नोट तैयार करने में सक्षम हैं, पर इसके बावजूद आरएसएस के कार्यक्रमों की मीडिया में कवरेज नहीं हो पाती है। कार्यक्रम में मीडिया से समन्वय स्थापित करने के बारे में कहा गया।
कार्यक्रम में मीडिया के एक वर्ग पर संघ के बारे में झूठी और भ्रामक खबरें फैलाने का भी आरोप लगाया गया। इसके साथ यह भी कहा गया कि यह सब अब नहीं चलेगा क्योंकि लोगों ने अब सच को पहचानना और स्वीकार करना शुरू कर दिया है।
टैग्स