होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / युवाओं से जुड़ने के लिए RSS ने इस नाम से शुरू किया अपना नया चैनल...

युवाओं से जुड़ने के लिए RSS ने इस नाम से शुरू किया अपना नया चैनल...

<p style="text-align: justify;">राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने युवाओं तक सीधे अपनी बात पहुंचाने के लिए एक वेब चैनल शुरू किया है। '<a href="http://www.ivskdelhi.com" target="_blank">इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र</a>' नाम से शुरू हुआ यह वेब चैनल संघ का पहला ऑडियो-विजुवल डिजिटल प्लेटफॉर्म है।</p> <p style="text-align: justify;">हिंदी दैनिक ‘नवभ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने युवाओं तक सीधे अपनी बात पहुंचाने के लिए एक वेब चैनल शुरू किया है। 'इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र' नाम से शुरू हुआ यह वेब चैनल संघ का पहला ऑडियो-विजुवल डिजिटल प्लेटफॉर्म है।

हिंदी दैनिक ‘नवभारत टाइम्स’ के डिजिटल विंग के मुताबिक, कुछ दिनों पहले तक सोशल मीडिया में आरएसएस की मौजूदगी को लेकर प्रचारक एक मत नहीं थे, लेकिन अब वह सोशल मीडिया के साथ ही सभी तरह के मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है।

खबर के मुताबिक, आरएसएस ने अपना वेब चैनल इंटेलेक्चुअल स्पेस में जगह बनाने के लिए चल रहे नए प्रयोग के चलते शुरू किया है। यह चैनल वामपंथी विचारधारा से मुकाबले के लिए एक हथियार के तौर पर भी देखा जा रहा है।  चैनल पर पहला इंटरव्यू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के संगठन मंत्री सुनील अंबेकर का है। इसमें एबीवीपी के बारे में जितने भी सवाल उठते हैं उनके जवाब देने की कोशिश की गई है।

खबर ये भी है कि इस वेब चैनल के लिए आरएसएस अपना माइक भी तैयार कर रही है और इस माइक में IVSK (इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र) लिखा होगा। ये चैनल आरएसएस के कार्यक्रमों का सीधा प्रासरण भी करेगा, साथ ही जब भी संघ के पदाधिकारियों को अपनी बात कहनी या मीडिया तक पहुंचानी होगी तो वे इस प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करेंगे।

इस चैनल में आरएसएस के कार्यक्रमों की कवरेज भी होगी। यह चैनल आरएसएस का पहला ऑडियो-विजुवल डिजिटल प्लेटफॉर्म है।

आरएसएस के एक नेता के मुताबिक, कई बार आरएसएस को लेकर गलत बातें फैलाने की कोशिश की जाती है, जिससे खासकर युवाओं के मन में संगठन को लेकर सवाल उठते हैं। मीडिया भी कई बार बात को सही तरीके से नहीं रखता। इसलिए यह वेब चैनल विभिन्न विषयों में आरएसएस की सोच को तो लोगों के बीच पहुंचाएगा ही साथ ही संगठन को लेकर जो गलतफहमियां हैं वे भी दूर करने की कोशिश करेगा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

11 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago