होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मैगजीन रिव्यू: जानिए इस बार क्या है खास 'इंडिया टुडे' हिंदी के अंक में...
मैगजीन रिव्यू: जानिए इस बार क्या है खास 'इंडिया टुडे' हिंदी के अंक में...
विनती शर्मा ।। इंडिया टुडे के हालिया संस्करण (19 अप्रैल 2017) में हाइवे पर शराबबंदी, उत्तर प्रदेश चयन आयोग की भर्तियों पर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
विनती शर्मा ।।
देशभर में हाइवे पर शराबबंदी पर ‘खास रपट’ की श्रृंखला में इस कदम से आबकारी राजस्व का घाटा, शराब, होटल और बारों से जुड़े लोगों के तर्क इसे एक संपूर्ण पठनीय स्टोरी बनाती है। रपट में हरमन सिद्धू का इंटरव्यू भी छापा गया है। हरमन वह शख्स हैं जिसकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है। देश की सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी इससे जुड़े लोग कैसे इसे बचने के उपाए सोच रहे हैं यह इसमें बताया गया है।
जब से योगी सरकार ने उप्र की कमान संभाली है तब से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उप्र लोक सेवा आयोग में करीब 50,000 से अधिक भर्तियों पर रोक पर भी खास रपट छपी है। डेटा के आधार पर बताया गया है कि आयोग की परीक्षाओं से संबंधित कितनी याचिकाएं कोर्ट में लंबित हैं। कैसे सालों से अयोग्य लोग सीटें कब्जाए बैठे हैं। विवादों में रहीं भर्तियों का संपूर्ण विवरण इसमें दिया गया है।
वहीं जीमोन जैकब ने ‘हवाला 2.0’ के अंतर्गत पड़ताल कर यह बताने का भरपूर प्रयास किया है कि मकड़ी के जाल की तरह फैल चुके हवाला के कारोबार को खत्म करने के लिए महज नोटबंदी जैसे कदम नाकाफी हैं। रपट का फोकस केरल राज्य रहा जहां हवाला कारोबार समाज में स्वीकार है और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सख्ती के बाद भी इस कारोबार के फलने-फूलने की वजहों पर भी प्रकाश डाला गया है।
किताब सेक्शन में दो किताबों के बारे में विवरण दिया गया है। पहली है अरविंद मोहन की किताब ‘प्रयोग चंपारण’ जिसमें गांधीजी के चंपारण प्रवास के बारे में लिखा गया है। दूसरी किताब है ‘पैरेबल इंटरनेशनल इंग्लिश-हिंदी डिक्शनरी’ जिसमें अंग्रेजी से हिंदी के शब्दों का सटीक अर्थ उच्चारण सहित दिया गया है।
स्मृति शेष में किशोरी अमोणकर को श्रद्धांजलि दी गई है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स