होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चुनावी बिगुल बजते ही दैनिक 'हिन्दुस्तान' ने लिया ये संकल्प...
चुनावी बिगुल बजते ही दैनिक 'हिन्दुस्तान' ने लिया ये संकल्प...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तारी और सभी राजनीतिक पार्टियों ने इसके लिए कमर कस ली है। वहीं दूसरी तरफ मीडिया भी आम-चुनावों की तैयारी में जोरो-शोरों से लगा हुआ है। इन दिनों प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अपन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तारी और सभी राजनीतिक पार्टियों ने इसके लिए कमर कस ली है। वहीं दूसरी तरफ मीडिया भी आम-चुनावों की तैयारी में जोरो-शोरों से लगा हुआ है। इन दिनों प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अपने पाठकों व दर्शकों का विश्वास जीतने के लिए अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं।
इसी क्रम में हिंदी का दैनिक समाचार पत्र ‘हिन्दुस्तान’ लोकसभा चुनाव को लेकर ‘आओ राजनीति करें- आपका मत बनाए बहुमत’ अभियान के तहत लोकतंत्र की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए ‘हमारा संकल्प’ जारी किया है।
हिन्दुस्तान का ‘हमारा संकल्प’
- हम पैसा लेकर खबर (पेड न्यूज) नहीं छापेंगे।
- हम तथ्यपरक, सही और सच्ची खबर ही छापेंगे।
- हम न तो किसी खास राजनीतिक दल और न ही किसी खास नेता के प्रचारक हैं। हम किसी के विरोधी भी नहीं है।
- चुनाव के मैदान में हमारे लिए सभी उम्मीदवार बराबर हैं। चाहे वे किसी राजनीतिक दल के हों या फिर निर्दलीय।
- हम अपनी खबरों के जरिए न तो किसी को जिताएंगे और न ही किसी को हराएंगे। हम सत्ता पक्ष और विपक्ष को समान प्राथमिकता देंगे।
- हम किसी भी तरह की दलीय राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं होगे।
- हम किसी भी राजनेता की चुनावी सभा का कवरेज अपने खर्च पर करेंगे और हम बेबुनियाद बयानों को कतई नहीं छापेंगे।
- हम नफरत फैलाने वाली जातीय, धार्मिक, नस्लीय, भाषाई और साम्प्रदायिक भावनाओं को उकसाने का काम नहीं करेंगे।
- हम व्यक्तिगत लांछन या अमर्यादित आरोपों को नहीं छापेंगे।
- समाचार और विज्ञापन अखबार की जान हैं लेकिन हम इन्हें छापने के लिए किसी भी तरह का अनैतिक समझौता नहीं करेंगे।
- विज्ञापन को हम विज्ञापन की तरह छापेंगे और खबरों को खबरों की तरह।
- चुनावी विज्ञापनों के नीचे विज्ञापन जरूर लिखेंगे।
- चुनाव से जुड़े विज्ञापन परिशिष्ट ‘मीडिया मार्केटिंग इनिशिएटिव’ की तरफ से होंगे और इसका साफ-साफ उल्लेख होगा। इनका फॉन्ट भी अलग होगा।
- निष्पक्षता और पारदर्शिता हमारी पहचान है और हम इस पर कायम रहेंगे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स