होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस चैनल पर अपनी फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगी रवीना टंडन, जानिए क्यों...
इस चैनल पर अपनी फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगी रवीना टंडन, जानिए क्यों...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">बॉलिवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी आने वाली फिल्म 'मातृ -द मदर' से कमबैक कर रही हैं। इसी कड़ी में वे फिल्म का प्रमोशन भी जोरो-शोरों से कर रही हैं, लेकिन वे मशहूर डिजिटल एंटरटेनमेंट चैनल ‘द वायरल फीवर’ (TVF) पर अपनी आने वाली इस फिल्म का प्रमो
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बॉलिवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी आने वाली फिल्म 'मातृ -द मदर' से कमबैक कर रही हैं। इसी कड़ी में वे फिल्म का प्रमोशन भी जोरो-शोरों से कर रही हैं, लेकिन वे मशहूर डिजिटल एंटरटेनमेंट चैनल ‘द वायरल फीवर’ (TVF) पर अपनी आने वाली इस फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगी। दरअसल टीवीएफ के संस्थापक और सीईओ अरुणाभ कुमार के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद रवीना ने यह फैसला लिया है।
अरुणाभ पर हाल ही में अपने चैनल में काम करने वाली महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद अरुणाभ की सफाई पर फिल्म स्टार ट्विंकल खन्ना ने अपने ब्लॉग में तीखी प्रतिक्रिया दी थी और अब एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी उनके खिलाफ एक कड़ा फैसला लिया है।
रवीना टंडन ने इस बारे में कहा, 'मुझे विवाद के बारे में पता नहीं था, क्योंकि मैं न्यूयॉर्क और बर्फ के तूफान के बीच थी।'
रवीना ने कहा, 'हमारी फिल्म महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा या दुर्व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस के बारे में एक बहुत कड़ा संदेश देती है। फिल्म निर्माताओं और कलाकारों का मानना है कि जब तक निर्माता और चैनल के खिलाफ आरोप गलत साबित नहीं होते तब तक हमें फिल्म के प्रचार या किसी भी कलाकार की उपस्थिति दिखाने से बचना होगा।'
बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान अरुणाभ ने अपनी सफाई में कहा कहा था, ‘फेसबुक पोस्ट पर जिस तरह की बातें लिखी गई हैं वे गलत हैं। मैं एक स्ट्रेट, सिंगल आदमी हूं और जब मुझे कोई महिला सेक्सी लगती हैं तो मैं उनसे यह कहता हूं। मैंने एक महिला की तारीफ की, क्या यह गलत है? मैं अपने व्यवहार के प्रति काफी सजग रहता हूं। मैं किसी महिला को अप्रोच करता हूं लेकिन खुद को कभी फोर्स नहीं करता।’
अरुणाभ के इस बयान की तीखी आलोचना करते हुए ट्विंकल खन्ना ने लिखा था कि कामकाजी जगहों पर ‘सेक्सी’ शब्द का प्रयोग तभी किया जा सकता है जब लड़की स्ट्रीपर हो और आप उसके पिंप (दलाल) हों और स्टेज पर जाने से पहले आप उसका उत्साह बढ़ाना चाहते हों। ट्विंकल ने अपने नियमित ब्लॉग में तहलका पत्रिका के संस्थापक तरुण तेजपाल और टेरी के प्रमुख आर.के. पचौरी के उदाहरण देकर भी यौन शोषण का मुद्दा उठाया।
वहीं फिल्म के बारे में बता दें कि 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म का विषय महिला प्रधान है और रवीना का कहना है कि फिल्म इस दौर से जुड़ी महिलाओं की संवेदनशील समस्याओं के साथ कनेक्ट होती हैं।
फिल्म का निर्देशन अस्तर सैयद ने किया है। स्लमडॉग मिलेनियर में काम कर चुके मधुर मित्तल ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। अंजुम रिजवी फिल्म के सहनिर्माता है। 90 के दशक में सफलता का लंबा दौर देखने वाली रवीना काफी समय बाद फिल्मों के परदे पर वापसी कर रही है।
यहां देखिए फिल्म 'मातृ -द मदर' का इंटेंस टीजर -
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स