होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राष्ट्रीय हिन्दी मेल का जबलपुर एडिशन जल्द होगा लॉन्च, अगला पड़ाव रायपुर
राष्ट्रीय हिन्दी मेल का जबलपुर एडिशन जल्द होगा लॉन्च, अगला पड़ाव रायपुर
राष्ट्रीय हिन्दी मेल भोपाल, इंदौर, ग्वालियर के बाद अब अपना विस्तार मध्य प्रदेश के जबलपुर और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तक कर रहा है। अखबार प्रबंधन जबलपुर एडिशन को इस माह के अन्त तक लॉन्च कर देगा। इस बारे में बात करते हुए अखबार के संपादक विजय दास ने समाचार4मीडिया को बताया कि जबलपुर एडिशन को इसी माह के अंत तक औऱ रायपुर एडिशन को 26 अक्टूबर को लॉन्च क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
राष्ट्रीय हिन्दी मेल भोपाल, इंदौर, ग्वालियर के बाद अब अपना विस्तार मध्य प्रदेश के जबलपुर और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तक कर रहा है। अखबार प्रबंधन जबलपुर एडिशन को इस माह के अन्त तक लॉन्च कर देगा। इस बारे में बात करते हुए अखबार के संपादक विजय दास ने समाचार4मीडिया को बताया कि जबलपुर एडिशन को इसी माह के अंत तक औऱ रायपुर एडिशन को 26 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अखबार के सभी एडिशन रीलॉन्च करने पर भी हम विचार कर रहे हैं। राष्ट्रीय हिन्दी मेल के ग्रुप एडिटर पंकज पाठक है। विजय दास ने बताया कि नर्मदा जिन-जिन गांवों-कस्बों को छू रही है हम वहां-वहां हम नर्मदांचल अखबार जो कि डाक एडिशन है उसे भी भेज रहे हैं। विजय दास ने कहा कि कि राष्ट्रीय हिन्दी मेल 14 वर्षों से दैनिक प्रकाशित हो रहा है। अखबार में 6 पेज स्थानीय खबरों के लिए और 6 पेज में देश दुनिया की खबरों के लिए हैं। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को रीलॉन्चिंग के मौके पर हम 12 पेज से बढ़ाकर 16 पेज का अखबार पाठकों तक पहुंचेगा। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स