होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रमेश जी की इस स्‍टाइल के कायल हो गए थे ऐड गुरु पीयूष पांडेय

रमेश जी की इस स्‍टाइल के कायल हो गए थे ऐड गुरु पीयूष पांडेय

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। दैनिक भास्‍कर ग्रुप के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल के निधन पर ऐड गुरु और ऑगिल्वी एंड माथर के एग्जिक्‍यूटिव चेयरमैन एवं क्रिएटिव डायरेक्‍टर (दक्षिण एशिया) पीयूष पांडेय ने उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

दैनिक भास्‍कर ग्रुप के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल के निधन पर ऐड गुरु और ऑगिल्वी एंड माथर के एग्जिक्‍यूटिव चेयरमैन एवं क्रिएटिव डायरेक्‍टर (दक्षिण एशिया) पीयूष पांडेय ने उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पीयूष पांडे का कहना है कि वह (रमेश अग्रवाल) काफी दूरदर्शी थे, जिन्‍होंने फैमिली बिजनेस को इतने बड़े इंस्‍टीट्यूशन में बदल दिया और अपने पीछे एक शानदार विरासत और एक बहुत बड़ा ब्रैंड छोड़ गए हैं।

पीयूष पांडेय के शब्‍दों में, ‘रमेश जी बहुत ही प्रोफेशनल थे और कई वर्षों से डीबी कॉर्प लिमिटेड के बोर्ड में शामिल होने के कारण मैं उन्‍हें अच्‍छी तरह से जानता था। उन्‍होंने बहुत ही बेहतर ब्रैंड तैयार किया है और आज दैनिक भास्‍कर ग्रुप एक बेहतरीन ग्रुप है। कैसे उन्‍होंने इस ग्रुप का नेतृत्‍व किया और अपने बेटों व यहां काम करने वालों को मजबूत बनाया, यह वाकई काबिले तारीफ है और बोर्ड मीटिंग में इसका प्रत्‍यक्ष उदाहरण देखने को मिलता था। इसके अलावा रमेश जी एक बहुत ही शानदार व्‍यक्तित्‍व भी थे और हमेशा एडिटोरियल कंटेंट पर ध्‍यान देते थे। इसलिए वह दैनिक भास्‍कर जैसा ब्रैंड बनाने में कामयाब हुए।’

पीयूष पांडेय का कहना है, ‘रमेश अग्रवाल ने अपने बेटों को सारी शक्तियां दे रखी थीं ताकि वे एजेंसियों और दूसरे पार्टनर्स के साथ डील कर सकें। बोर्ड मीटिंग में वह सिर्फ काम पूरा होने के बारे में और स्‍ट्रेटजिक मैनेजमेंट डिसीजन के बारे में बात करते थे। आमतौर पर एजेंसी पार्टनर के साथ उनकी बातचीत नहीं होती थी। यह काम उन्‍होंने अपने बेटों अथवा भरोसेमंद लोगों के ऊपर छोड़ रखा था।’

पीयूष पांडेय ने कहा, ‘रमेश जी के साथ मेरी भी काफी यादें जुड़ी हुई हैं और मुझे उनका वह तरीका काफी पसंद आया था जब उन्‍होंने मुझे डीबी कॉर्प के बार्ड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। दरअसल, एक दिन रमेश जी के बेटे गिरीश अग्रवाल का फोन मेरे पास आया और कहा कि उनके पिताजी मुझसे मिलना चाहते हैं। मैंने कहा कि ठीक है, वह जहां कहेंगे मैं मिलने के लिए आ जाउंगा लेकिन गिरीश अग्रवाल ने कहा कि नहीं, वह आपसे आपके ऑफिस में आकर मिलना चाहते हैं। एक दिन बाद ही रमेश अग्रवाल हाथों में गुलदस्‍ता लेकर मुझसे मिलने मेरे ऑफिस में आए और डीबी कॉर्प के बोर्ड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मेरे लिए यह बहुत आश्‍चर्य की बात थी कि इतना बड़ा आदमी मुझसे इस तरह आकर मिला।’

‘अभी एक महीना भी नहीं हुआ जब डीबी कॉर्प लिमिटेड की बैठक में रमेश अग्रवाल जी से मेरी मुलाकात हुई थी। तब वह बिल्‍कुल स्‍वस्‍थ थे। उनके निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत धक्‍का लगा है। मेरे लिए यह विश्‍वास करना बहुत मुश्किल हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। रमेश जी का जाना पूरी पब्लिशिंग इंडस्‍ट्री के लिए काफी बड़ी क्षति है और यह डीबी कॉर्प लिमिटेड के लिए भी काफी बुरा है।’

पीयूष के शब्‍दों में, ‘बोर्ड की मीटिंग हमेशा मुंबई में होती थी और बोर्ड में एक से बढ़कर एक प्रोफेशल शामिल होते थे। इनमें से कई लोग मेरे क्‍लाइंट भी होते थे, उन सबने निर्णय लेने की प्रक्रिया में काफी योगदान दिया है।’

पीयूष पांडे के अनुसार, ‘हर बोर्ड मीटिंग में मैंने यह महसूस किया कि रमेश अग्रवाल दूरदृष्‍टा  थे और उन्‍होंने काफी महत्‍वपूर्ण योगदान दिया लेकिन उन्‍होंने हमेशा बोर्ड मेंबर्स को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया। यह रमेश अग्रवाल जी की प्रतिभा ही थी जिन्‍होंने इंडस्‍ट्री के प्रोफेशनल लोगों को साथ मिलाकर काम किया और उनकी विशेषज्ञता की सहायता से फैमिली बिजनेस को एक इंस्‍टीट्यूशन में परिवर्तित कर दिया। मुझे पूरा विश्‍वास है कि उनका परिवार इस विरासत को संभालकर रखेगा और दैनिक भास्‍कर को और बड़ा ब्रैंड बनाएगा।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

4 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago