होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘पत्रकारिता मजबूत होगी तो लोकतंत्र मजबूत होगा’- रामचंद्र शुक्ला
‘पत्रकारिता मजबूत होगी तो लोकतंत्र मजबूत होगा’- रामचंद्र शुक्ला
लखीमपुर-खीरी जिले के मितौली कस्बे में आयोजित उ०प्र० ग्रामीण पत्रकार कल्याण समिति के वार्षिक अधिवेशन में बोलते हुए समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता एक जोखिम भरा बड़ा दायित्व है। आज की परिस्थितियों में चुनौतियां बढ़ी हैं। सरकार को उनकी समस्याओं पर ध्यान देने की जरुरत है। विधायक सुनील कुमार भार्गव ने कहा कि पत्रकार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
लखीमपुर-खीरी जिले के मितौली कस्बे में आयोजित उ०प्र० ग्रामीण पत्रकार कल्याण समिति के वार्षिक अधिवेशन में बोलते हुए समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता एक जोखिम भरा बड़ा दायित्व है। आज की परिस्थितियों में चुनौतियां बढ़ी हैं। सरकार को उनकी समस्याओं पर ध्यान देने की जरुरत है। विधायक सुनील कुमार भार्गव ने कहा कि पत्रकार अपने सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है। जब पत्रकारिता मजबूत होगी तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज मितौली में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख बलवीर सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का मार्ग प्रशस्त करता है। उसे सही दिशा दिखाता है। इसीलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। कार्यक्रम में बरेली के वरिष्ठ पत्रकार आरके सिंह को श्रीराम गुप्त मान और लखीमपुर खीरी के वरिष्ठ पत्रकार अशोक निगम को सीबी चौरसिया स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें समिति द्वारा स्मृति चिह्न, शाल और सम्मान पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा के कहानी संकलन संकल्प का विमोचन भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। वरिष्ठ पत्रकार आरके सिंह ने कहा कि पत्रकार पर समाज को नई दिशा देने का दायित्व है। पत्रकार अशोक निगम ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों के सामने चुनौतियां तो बड़ी हैं लेकिन उन्हें बिना किसी राग द्वेष के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। साहित्यकार राजकुमार शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता और साहित्य लेखन में ज्यादा फर्क नहीं है। पत्रकारिता का समाज से सीधे जुड़ाव होता है इसलिए साहित्यकारों से पत्रकारों का कार्य ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा ने पत्रकारों को उनके दायित्वों के साथ-साथ समाचार संकलन और समाचार लेखन के बारे में भी विस्तार से बताया। डीएससीएल शुगर के अपर महाप्रबंधक अशोक कुमार ने पत्रकार कल्याण समिति के वार्षिक अधिवेशन पर अपनी शुभकामनाएं दीं। जिला मंत्री सर्वेश कटियार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री श्रीकांत सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिवेशन को पत्रकार एसपी सिंह, विपिन बिहारी गुप्ता, रमेश चंद्र शुक्ला, राजन शुक्ला, अखिलेश पांडे, दिनेश शर्मा, अरविंद शुक्ला, केके मौर्या, दिनेश दीक्षित, नसीम अहमद आदि ने संबोधित कर अपने विचार व्यक्त किए। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स