होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राज्यसभा टीवी के एग्जीक्यूटिव एडिटर उर्मिलेश का इस्तीफा
राज्यसभा टीवी के एग्जीक्यूटिव एडिटर उर्मिलेश का इस्तीफा
राज्यसभा टेलीविजन के एग्जीक्यूटिव एडिटर उर्मिलेश ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। उर्मिलेश ने राज्यसभा टीवी के सीईओ गुरदीप सिंह सैप्पल के माध्यम से उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी को अपना इस्तीफा सौंपा था। उपराष्ट्रपति ने आज उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। हालांकि उर्मिलेश ने इस मसले पर किसी टिप्पणी से इनकार कर दिया है, लेकिन राज्यसभा सचिवालय से जुड़
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
राज्यसभा टेलीविजन के एग्जीक्यूटिव एडिटर उर्मिलेश ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। उर्मिलेश ने राज्यसभा टीवी के सीईओ गुरदीप सिंह सैप्पल के माध्यम से उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी को अपना इस्तीफा सौंपा था। उपराष्ट्रपति ने आज उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। हालांकि उर्मिलेश ने इस मसले पर किसी टिप्पणी से इनकार कर दिया है, लेकिन राज्यसभा सचिवालय से जुड़े अधिकृत सूत्रों के मुताबिक प्रशासनिक और संपादकीय मतभेदों के चलते उन्होंने संस्थान से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि राज्यसभा टीवी में हिंदी भाषा से जुड़े सभी कार्यक्रमों कॉन्सेप्ट प्रोडक्शन और प्रसार की जिम्मेदारी उर्मिलेश के पास थी। उर्मिलेश अक्टूबर 2010 में राज्यसभा टीवी के साथ जुड़े थे और उन्हीं के नेतृत्व में चैनल लॉन्च हुआ था। गौरतलब है कि राज्यसभा टीवी में एडिटर का पद ज्वाइंट सेक्रेट्री के बराबर होता है। हालांकि उर्मिलेश के ही संपादन में हिंदी के सभी कार्यक्रम प्रसारित हो रहे थे, लेकिन उनके द्वारा होस्ट किए जाने वाला प्रोग्राम मीडिया मंथन राज्य सभा टीवी का सबसे लोकप्रिय हिंदी कार्यक्रम है। 80 के दशक में नवभारत टाइम्स में ऑल इंडिया टेस्ट के माध्यम से चयनित होन के बाद उर्मिलेश दिल्ली और पटना में नवभारत टाइम्स में रहे। पटना में अपने कार्यकाल के दौरान ही उन्होंन बिहार का सच नाम से एक किताब भी लिखी, जो काफी पसंद की गई औऱ इसके कई एडिशन भी प्रकाशित हुए। उर्मिलेश को टाइम्स फेलोशिप भी और इसी प्रोजेक्ट के बाद छारखंड- जादुई जमीन का अंधेरा नाम से किताब लिखी। नवभारत टाइम्स का पटना के बाद उन्होंने हिन्दुस्तान दिल्ली के साथ नई पारी शुरू की और तकरीबन 13 साल तक यहां रहे। हिंदुस्तान के बाद बिजनेस भास्कर के साथ बतौर पोलिटिकल एडिटर जुड़ें और दो वर्ष वहां काम करने के बाद राज्य सभा टीवी के एग्जीक्यूटिव एडिटर बने। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स