होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / संसद में जमकर हुई मीडिया की आलोचना, पर मीडिया ने इसे न दिखाया न छापा...
संसद में जमकर हुई मीडिया की आलोचना, पर मीडिया ने इसे न दिखाया न छापा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। राज्यसभा में एक बार फिर मीडिया की भूमिका पर सवाल खड़ा हुआ। पहले बुधवार को और अब गुरुवार यानी आज विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों ने संसद की कार्यवाही के सकारात्मक पक्ष की रिपोर्टिग न करने को लेकर मीडिया की आलोचना की। यह मुद्दा राज्यसभा में
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
राज्यसभा में एक बार फिर मीडिया की भूमिका पर सवाल खड़ा हुआ। पहले बुधवार को और अब गुरुवार यानी आज विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों ने संसद की कार्यवाही के सकारात्मक पक्ष की रिपोर्टिग न करने को लेकर मीडिया की आलोचना की। यह मुद्दा राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने उठाया।
ये भी पढ़ें: संसद में उठा मजीठिया का मुद्दा, शरद यादव बोले- मीडिया मालिको की दया पर है पत्रकार
उन्होंने कहा कि मीडिया में इस बारे में कहीं कोई खबर नहीं दी गई, जो बुधवार शरद यादवजी ने मीडिया को लेकर कहा और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया था। उन्होंने कहा कि शरद यादव ने मीडिया की भूमिका पर बात की थी, लेकिन मीडिया में इस बारे में कहीं भी कोई खबर नहीं दी गई। वहीं इस बात का समर्थन करते हुए खुद जदयू नेता शरद यादव ने अग्रवाल का समर्थन करते हुए कहा कि मैंने जो कुछ भी कहा था, वह सदन की चार दीवारी के भीतर ही दफन हो गया।
वहीं कांग्रेस नेता आनंद शर्मा भी इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया को राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर जनता को जागरूक करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया इस सदन में होने वाले किसी भी सकारात्मक कार्य की रिपोर्टिग नहीं करती है।
हालांकि बहस बढ़ती देख, उप-सभापति पी.जे. कुरियन ने स्पष्ट किया नियमित प्रस्ताव के तहत ही सदन में इस मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों में वही खबरें प्रकाशित की जाती हैं जिसमें कुछ अनूठापन होता है, यानी अगर किसी आदमी को कुत्ता काट लेता है तो उसकी कोई खबर नहीं बनती, लेकिन अगर आदमी कुत्ते को काटता है, तो यह खबर होती है। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया भारतीय लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी रक्षा के लिए ईमानदार रिपोर्टिग जरूरी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स