होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी पत्रकार राजीव पाठक ने अब जॉइन किया ये न्यूज चैनल

टीवी पत्रकार राजीव पाठक ने अब जॉइन किया ये न्यूज चैनल

लगभग साढ़े चार महीने पहले प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के जरिए मेन स्ट्रीम मीडिया में फिर से वापसी करने वाले...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

लगभग साढ़े चार महीने पहले प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के जरिए मेन स्ट्रीम मीडिया में फिर से वापसी करने वाले टीवी जर्नलिस्ट राजीव पाठक ने अब अपना नया ठिकाना ढूंढ लिया है। एएनआई से इस्तीफा देकर वे अब जी न्यूज से जुड़ गए हैं। उन्हें यहां असाइमेंट डेस्क पर प्रड्यूसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वन्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) में भी वे प्रड्यूसर की भूमिका में थे और असाइनमेंट व न्यूज कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

साल 2009 में न्यूज24’ से अपने पत्रकारिता का सफर शुरू करने वाले राजीव पाठक कई जाने-माने वरिष्ठ पत्रकारों के सानिध्य में काम कर चुके हैं, जिनमें सुप्रीय प्रसाद, अजीत अंजुम जैसे वरिष्ठ पत्रकार शामिल हैं। वे न्यूज24’ में सुप्रिय प्रसाद के नेतृत्व वाली उस टीम का हिस्सा भी रहे हैं, जिन्होंने पहला ‘100 न्यूज बुलेटिनशुरू किया था। वे कई बार टीवी स्क्रीन पर भी नजर आए हैं।

वे फरवरी, 2014 में न्यूज24’ से अलग हुए और इसके बाद न्यूज एक्सप्रेस के साथ जुड़ गए और वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी और रविकांत मित्तल की टीम में काम किया। यहां उन्हें असाइनमेंट डेस्क का शिफ्ट इंजार्ज बनाया गया और इनपुट ऑपरेशंस की जिम्मेदारी दी गई। साल 2015 में वे इससे अलग हो गए और पत्रकारिता से अलग हटकर कुछ मीडिया मार्केटिंग एजेंसीज के लिए काम करने लगे। फिलहाल उन्हें मेनस्ट्रीम मीडिया में लगभग 9 साल का अनुभव है।

 

 समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

57 minutes ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago