होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस मीडिया ग्रुप से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार राजीव जायसवाल
अब इस मीडिया ग्रुप से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार राजीव जायसवाल
तीन माह पहले हिंदी दैनिक अमर उजाला को अलविदा कहने वाले जाने माने वरिष्ठ पत्रकार राजीव जायसवाल ने अब अपनी नई पारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
तीन माह पहले हिंदी दैनिक अमर उजाला को अलविदा कहने वाले जाने माने वरिष्ठ पत्रकार राजीव जायसवाल ने अब अपनी नई पारी ‘द ट्रिब्यून’ के साथ शुरू की है। उन्हें डिप्टी एडिटर बनाया गया है। वे चंडीगढ़ से अपना कार्यभार संभालेंगे।
अमर उजाला में वे पॉलिटिकल व बिजनेस एडिटर के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ वे दिसंबर, 2015 में जुड़े थे और 31 मई, 2017 तक रहे।
राजीव जयसवाल के पास जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से डॉक्टरेट की डिग्री है। उन्होंने दिल्ली विद्यालय से समाजशास्त्र में एम.ए. किया है। वे पत्रकारिता में दो दशक से भी ज्यादा समय से सक्रिय हैं और ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप, ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’, ‘द फायनांशियल एक्सप्रेस’ और ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ में रहते हुए अर्थव्यवस्था, उद्योग और कॉर्पोरेट्स से संबंधित मामलों को कवर कर चुके हैं।
अमर उजाला से पहले जायसवाल ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ (ET) के साथ थे और यहां उन्होंने साल 2004 में बतौर स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट जॉइन किया था। ET के साथ उन्होंने एक दशक से भी ज्यादा समय तक काम किया। जनवरी, 2015 में जब उन्होंने ET से अपना इस्तीफा दिया तब वे सीनियर असिसटेंट एडिटर के पद पर कार्यरत थे। ET में उन्होंने ऑयल व गैस सेक्टर समेत कई आर्थिक मुद्दों को कवर किया।
‘द पॉयनियर’ में इंटर्नशिप करने के बाद राजीव ने अपने करियर की शुरुआत 1996 ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ की। 1999 तक यहां काम करने के बाद उन्होंने ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ में बतौर कॉरेस्पोंडेंट जॉइन किया। इसके बाद उन्होंने अपनी पारी ‘फाइनेंशियल एक्सप्रेस’ के साथ शुरू की और चार साल तक यहां काम करने के बाद वे ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ में आ गए थे।
वे अपने इस कार्यकाल के दौरान कुछ समय तक देश के अग्रणी कॉरपोरेट घरानों में से एक डीएलएफ के साथ भी कम्युनिकेशन एक्सपर्ट के तौर पर काम कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स