होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, क्यों मां को लेकर भावुक हो उठे सूचना-प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू...
जानें, क्यों मां को लेकर भावुक हो उठे सूचना-प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जाने-माने फोटो जर्नलिस्ट रघु राय को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान सूचना-प्रसारण मंत्रालय की फोटो डिवीजन द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार समारोह में केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने दिय
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जाने-माने फोटो जर्नलिस्ट रघु राय को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान सूचना-प्रसारण मंत्रालय की फोटो डिवीजन द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार समारोह में केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने दिया।
सूचना-प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने उनके साथ ही देश भर से आए अन्य फोटोग्राफरों को भी सम्मानित किया।
समारोह के दौरान एम. वेंकैया नायडू अपनी दिवंगत मां को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ‘काश मेरे पास भी मेरी मां की एक तस्वीर होती, जिन्हें मैंने कभी नहीं देखा।’ नायडू ने अपनी जिंदगी का उदाहरण देकर जिंदगी में तस्वीरों के महत्व पर अपना नजरिया साझा किया।
उन्होंने कहा, ‘लोग हमेशा मुझे बताते हैं कि मेरी मां का रंग गोरा था और उनका कद पांच फुट 10 इंच था, लेकिन मुझे हमेशा लगा कि जीवन में कुछ कमी है। मैं सोचता हूं कि काश मेरे पास भी मां की एक तस्वीर होती जिन्हें मैंने तब खो दिया जब मैं सिर्फ डेढ़ साल का था।’
पदमश्री से सम्मानित राय ने अपने फोटोग्राफी करियर की शुरुआत 1965 में की थी। उनकी 18 से ज्यादा किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं और उनके द्वारी खीचीं गई फोटो अकसर अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्र-पत्रिकाओं में दिखाई देती हैं, जिनमें ‘टाइम’, ‘लाइफ’, ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘संडे टाइम्स’ शामिल हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स