होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस न्यूज पोर्टल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सहारा ले सकते हैं राघव बहल
इस न्यूज पोर्टल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सहारा ले सकते हैं राघव बहल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। न्यूज पोर्टल ‘PGurus’ द्वारा एक आर्टिकल में मीडिया जगत की हस्तियों राघव बहल और पीटर मुखर्जी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद यह मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। मीडिया जगत की इन हस्तियों ने इन आरोपों क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
न्यूज पोर्टल ‘PGurus’ द्वारा एक आर्टिकल में मीडिया जगत की हस्तियों राघव बहल और पीटर मुखर्जी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद यह मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। मीडिया जगत की इन हस्तियों ने इन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है।
इस बारे में ‘नेटवर्क 18’ और ‘क्विंटिलियन मीडिया’ के संस्थापक राघव बहल ने कहा, ‘वेबसाइट में प्रकाशित आर्टिकल में मेरे ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं। इसमें मेरे संबंध यूके की कंपनी Artevea Digital Limited से बताए गए हैं, जो सही नहीं हैं।’
इस बारे में बहल के कार्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस बारे में कानूनी कार्रवाई के लिए वह अभी तमाम विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। पूरा मामला स्पष्ट होने और कानूनी सलाह लेने के बाद ही इस बारे में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले बहल के कार्यालय से जारी एक बयान में मीडिया से इस तरह की सामग्री को न प्रसारित करने की बात कही गई थी। वहीं जिन लोगों ने इसे प्रकाशित कर दिया था उनसे एक सपष्टीकरण भी मांगा गया था।
दरअसल PGurus में प्रकाशित आर्टिकल में आरोप लगाया गया था कि राघव बहल और पीटर मुखर्जी ने यूनियन गवर्नमेंट फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (FIPB) से क्लीयरेंस प्राप्त करने के लिए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेट कार्ति चिदंबरम को रिश्वत दी थी। आर्टिकल के अनुसार जहां पीटर मुखर्जी ने कई किस्तों में नकद भुगतान किया था वहीं राघव बहल ने लंदन स्थित कंपनी से 60 लाख शेयर कार्ति की फर्म को आवंटित किए थे।
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब PGurus ने इन मीडिया दिग्गजों पर निशाना साधा है। इससे पहले भी यह पोर्टल एनडीटीवी के मुखिया प्रनॉय रॉय पर आरोप लगाता रहा है। हालांकि पिछले साल दिसंबर में एनडीटीवी ने वेबसाइट को ‘Post-Truth Gurus’ कहते हुए इसका मजाक उड़ाया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स