होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पुण्य प्रसून बाजेपयी के चैनल की रिलॉन्चिंग डेट हुई फाइनल
पुण्य प्रसून बाजेपयी के चैनल की रिलॉन्चिंग डेट हुई फाइनल
करीब छह महीने बाद एक बार फिर टीवी न्यूज की दुनिया में वापसी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
करीब 6 महीने बाद एक बार फिर टीवी न्यूज की दुनिया में वापसी कर रहे हैं वरिष्ठ टीवी पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी। तारीख और समय तय हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार यानी 9 फरवरी को पुण्य प्रसून के नेतृत्व में ‘सूर्या समाचार’ रिलॉन्च किया जाएगा। समय शाम 5 बजे का रखा गया है।
माना जा रहा है कि वीकेंड पर चैनल की रिलॉन्चिंग के पीछे की रणनीति ये है कि चूंकि वीकेंड पर लोगों के पास फुर्सत होती है, ऐसे में जहां लोग इत्मीनान से चैनल देख पाएंगे, वहीं चैनल के बारे में चर्चा करने के लिए भी उनके पास वक्त होगा।
गौरतलब है कि यह चैनल डीटीएच प्लेटफॉर्म्स और केबल टीवी पर ‘सूर्या समाचार’ के नाम से चल रहा है। अब चैनल के लेआउट में बदलाव कर उसे एक नया लुक दिया गया है। नए स्टूडियो के साथ पुण्य प्रसून प्राइम टाइम की कमान संभालेंगे।
बताया जा रहा है कि उनका नौ बजे का शो 'जय हिंद' करीब डेढ़ घंटे का होगा। साथ ही चैनल ने अपनी डिजिटल टीम को भी मजबूत किया है, ताकि सोशल मीडिया के जरिए भी चैनल अपनी मजबूत ब्रैंडिंग कर सके।
टैग्स पुण्य प्रसून बाजपेयी सूर्या समाचार