होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ये वरिष्ठ पत्रकार बने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार
ये वरिष्ठ पत्रकार बने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नया मीडिया सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार रवीन ठुकराल को
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ठुकराल ने 1986 में नई दिल्ली से अपना पत्रकारिता करियर शुरू किया था। वे कई प्रमुख मीडिया ग्रुप के साथ काम कर चुके हैं, जिनमें ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (पॉलिटिकल एडिटर, चंडीगढ़), ‘द ट्रिब्यून’ (असोसिएट एडिटर, चंडीगढ़), ‘इंडिया न्यूज’ (चीफ एडिटर), ‘आज समाज’ (एडिटर-इन-चीफ), ‘द संडे गार्जियन’ (ग्रुप एडिटर), ‘स्टेट्समैन’, ‘पेट्रिऑट’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान शामिल हैं।
उन्होंने इसे बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि वह आक्रामक मीडिया एजेंडे को आगे बढ़ाते रहेंगे। रवीन ठुकराल अपना ऑफिस कैप्टन अमरिंदर सिंह के दिल्ली से लौटने के बाद ही संभालेंगे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स